- November 21, 2026
रिसाली में गूंजा ईसर-गौरा के विवाह का धूम धाम से मनाया गया,दीपों और आतिशबाजी से जगमगाया पूरा आंगन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
रिसाली। रिसाली सेक्टर फुटबॉल मैदान के पास ईसर गौरा कार्यकारिणी समिति द्वारा आयोजित ईसर गौरा गौरी उत्सव में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से ईसर गौरा गौरी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी व छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
उत्सव में ईसर गौरा गौरी का भव्य विवाह संपन्न हुआ। ढोल-नगाड़ों के साथ बारात निकली, पूरे नगर में भ्रमण हुआ, आतिशबाजी से आसमान रोशन हुआ और सैकड़ों दीपों से पूरा आंगन जगमगा उठा।
“इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा आज रिसाली की इस पावन धरती पर ईसर-गौरा के विवाह का साक्षी बनकर मन गदगद हो गया। यह केवल एक पूजा नहीं, यह हमारे पुरखों की धरोहर है, हमारी माटी की खुशबू है।
ईसर-गौरा का यह मिलन हमें सिखाता है कि परिवार और समाज तभी मजबूत होता है, जब प्रेम, विश्वास और समर्पण साथ हो। देवउठनी एकादशी पर भगवान जागते हैं, और आज रिसाली में हमारी आस्था, हमारी परंपरा भी नए उत्साह के साथ जागी है।
मैं कामना करता हूं कि ईसर-गौरा का आशीर्वाद हर घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। छोटी दीपावली के ये दीप आपके जीवन के हर अंधेरे को दूर करें।”
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ही छत्तीसगढ़ की आत्मा हैं। ये आयोजन हमारी लोकपरंपरा को जीवित रखते हैं और समाज को एक धागे में पिरोकर प्रेम, सद्भाव व भाईचारे को और मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर रिसाली मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, समाज प्रमुख संतराम नेताम, संतोष मांडवी, रूपसिंह मांडवी, नियंन सिंह, करणसिंह मानकर, संपत लाल, कार्तिक राम, अरविन्द ठाकुर, अधनी मांडवी, अंजू कुंजाम, यामिनी नेताम, लोमेश्वरी ठाकुर, डीलेश्वरी ठाकुर, पीलेश्वरी ठाकुर, रूपा ठाकुर, किरण ठाकुर, पूर्णिमा मानकर एवं कल्याणी ठाकुर सहित समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।




