• November 22, 2026

मध्य ब्लॉक के चंडी मंदिर मंडल वार्ड 33 चंडी मंदिर वार्ड में बूथ स्तरीय “वोट बचाओ – देश बचाओ” जन-चौपाल का सफल आयोजन

मध्य ब्लॉक के चंडी मंदिर मंडल वार्ड 33 चंडी मंदिर वार्ड में बूथ स्तरीय “वोट बचाओ – देश बचाओ” जन-चौपाल का सफल आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल जी के निर्देशानुसार, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद के नेतृत्व में चंडी मंदिर मंडल द्वारा वार्ड 33, चंडी मंदिर वार्ड में बूथ स्तरीय *“वोट बचाओ – देश बचाओ” जन-चौपाल संवाद* का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बूथों में जाकर जनसंपर्क किया,रैली निकाली तथा नुक्कड़ सभाएं आयोजित कीं। इन आयोजनों में आम जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में नागरिकों ने चौपाल में भाग लेकर अपनी समस्याएं खुलकर रखीं।
जन-चौपाल में उपस्थित महिलाओं ने विशेष रूप से कहा कि बढ़ते बिजली बिल से वे अत्यंत परेशान हैं। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है और सरकार उसे रोकने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। आम जनता महंगाई और भारी-भरकम बिजली बिल के बोझ तले कठिनाई झेल रही है।

ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता की आवाज बनकर हर बूथ, हर वार्ड तक पहुंचेगी और “वोट बचाओ – देश बचाओ” अभियान को जन-जन तक ले जाएगी। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए यह जन-चौपाल आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
जन चौपाल में चंडी मंदिर मंडल के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा,मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के कोषाध्यक्ष गणेश सोनी,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपेंद्र सेन,प्रकाश शिवनकर, वार्ड 33 के अध्यक्ष हितेश सेन, बरसाती मटियारा,लाला शर्मा,मुकेश पटेल,गणपत सिन्हा, दुर्गा पटेल, श्रीमती अंबा सेन,श्रीमती अनीता सेन, सुहागा बाई, मोनिका सेन, राधाबाई ढीमर, जगबाई, सुंदरी ढीमर,कमला सिन्हा, रीना शर्मा, उमा ढीमर, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

पुरानी रंजिश एवं विवाद को लेकर आरोपी ने युवक के सिर पर भारी वस्तु से किया जानलेवा हमला

पुरानी रंजिश एवं विवाद को लेकर आरोपी ने युवक के सिर पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। दिनांक 21.11.2026 को प्रार्थिया पूर्णिमा बंजारे पति कमलेश बंजारे उम्र 31 साल…
महानदी स्कूल में एचआईवी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नाटक एवं गायन के माध्यम से छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश, रेड रिबन क्लब एवं रेडक्रॉस के तत्वावधान में विद्यार्थियों को दी गई संक्रमण, बचाव और उपचार की जानकारी

महानदी स्कूल में एचआईवी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नाटक एवं गायन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, एचआईवी/एड्स से संबंधित भ्रांतियों को…
नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना

नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। जिले में औषधीय फसलों के उत्पादन एवं लघु वनोपज संग्रहण से जुड़े…