• November 22, 2026

पूर्व विधायक अरुण वोरा को जन्मदिन पर मिला लोगों का स्नेह, राजनीतिक सीमाएं भी हुईं दरकिनार

पूर्व विधायक अरुण वोरा को जन्मदिन पर मिला लोगों का स्नेह, राजनीतिक सीमाएं भी हुईं दरकिनार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा का जन्मदिन रविवार को पद्मनाभपुर स्थित उनके निवास पर उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से देर शाम तक उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरे दिन वोरा निवास खुशियों और उत्सव के माहौल से सराबोर रहा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने अंदाज में पूर्व विधायक अरुण वोरा का स्वागत एवं अभिनंदन किया। किसी ने उनसे केक कटवाकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं, तो किसी ने आतिशबाजी कर उत्सव को यादगार बनाया। कई कार्यकर्ता टोलियों में गाजे-बाजे के साथ उनके निवास पहुंचे और फूल-मालाओं एवं गुलदस्तों से उनका अभिनंदन किया। श्री वोरा ने सभी से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर बधाईयां स्वीकार कीं और मिले स्नेह एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
अरुण वोरा को जन्मदिन की बधाई देने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अलका बाघमार, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, शंकरलाल ताम्रकार, दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेता उनके निवास पहुंचे। सभी ने गुलदस्ता भेंटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्री वोरा के जन्मदिन के अवसर पर राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता भी पीछे छूटती नजर आई।
कांग्रेस के साथ भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में अरुण वोरा को बधाई देने पहुंचे।
कांग्रेस नेता अल्ताफ अहमद, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, मनीष बघेल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके पुत्र संदीप वोरा एवं सुमीत वोरा व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। उन्होंने आगंतुकों का स्वागत किया और सभी से आत्मीय मुलाकात की।

कांग्रेस नेता शंकरलाल ताम्रकार और
राजेश यादव का जन्मदिन भी उत्साह से मना

दुर्ग कांग्रेस के लिए रविवार का दिन खुशियों भरा रहा। इस दिन पूर्व विधायक अरुण वोरा के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार एवं नगर निगम के पूर्व सभापति राजेश यादव का जन्मदिन भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार अपने जन्मदिन पर अरुण वोरा के निवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं ने साथ में केक काटकर एक-दूसरे के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। वहीं श्री ताम्रकार ने अपने जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के संदेश से भी जोड़ा। उन्होंने ग्राम डुंडेरा स्थित नर्सरी में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसी तरह नगर निगम के पूर्व सभापति राजेश यादव को भी जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उन्होंने बैगापारा स्थित अपने निवास के साथ ही राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित समारोह में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से जन्मदिन की बधाई स्वीकार कीं और सभी के प्रति आभार जताया। राजीव भवन में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता जुटे।

कैट चेयरमैन पवन बडज़ात्या को जन्मदिन पर मिली बधाईयां

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की दुर्ग जिला इकाई के चेयरमैन एवं व्यापारिक जगत में भीष्म पितामह के रूप में पहचाने जाने वाले पवन बडज़ात्या का जन्मदिन उनके परिजनों और शुभचिंतकों ने उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर कैट के जिलाध्यक्ष प्रकाश सांखला, भाजपा नेता आशीष बडज़ात्या सहित विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके निवास पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Related News

पुरानी रंजिश एवं विवाद को लेकर आरोपी ने युवक के सिर पर भारी वस्तु से किया जानलेवा हमला

पुरानी रंजिश एवं विवाद को लेकर आरोपी ने युवक के सिर पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। दिनांक 21.11.2026 को प्रार्थिया पूर्णिमा बंजारे पति कमलेश बंजारे उम्र 31 साल…
महानदी स्कूल में एचआईवी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नाटक एवं गायन के माध्यम से छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश, रेड रिबन क्लब एवं रेडक्रॉस के तत्वावधान में विद्यार्थियों को दी गई संक्रमण, बचाव और उपचार की जानकारी

महानदी स्कूल में एचआईवी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नाटक एवं गायन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, एचआईवी/एड्स से संबंधित भ्रांतियों को…
नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना

नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। जिले में औषधीय फसलों के उत्पादन एवं लघु वनोपज संग्रहण से जुड़े…