• November 17, 2024

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने चुनाव आयोग को दिया झूठा शपथ पत्र: मुकेश चंद्राकर

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने चुनाव आयोग को दिया झूठा शपथ पत्र: मुकेश चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा की ऐसा प्रतीत होता है,की वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन झूठी बयानबाजी करते है। उनके उस ब्यान, जिसमें उन्होंने कहा कि वे तिल्दा में अपनी पैतृक जमीन 90 लाख रुपये में बेच कर बैकुंठ धाम ‘सूर्यकुण्ड’ का निर्माण करवाया यह झूठ हैं। चंद्राकर ने कहा कि आपने चुनाव के समय चुनाव आयोग को शपथ पत्र में लिखा कि आपके पास वैशाली नगर में हाउसिंग बोर्ड (EWS) का एक पैतृक मकान है। अब और तिल्दा गांव में कोनसी पैतृक जमीन बेच कर ठेकेदार को भुगतान किए। जनता जानना चाहती हैं कि अगर भुगतान हुआ हैं,तो नगद किये या चेक के माध्यम से। उन्होंने कहा कि बयानबाजी तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए। यह लोगों को गुमराह करने के सिवाय और कुछ नहीं है। एक बार फिर साबित हो गया है कि भाजपा के नेता केवल झूठ पर आधारित राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक को इसका जवाब क्षेत्र की जनता को देना होगा। यदि विधायक ने अपनी कार्यशैली नहीं सुधारी तो वह जनता के साथ आदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।


Related News

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर – गजेन्द्र यादव

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आज…
सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान, वृक्षारोपण और पौधा वितरण का किया गया आयोजन

सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद रजनीकांत सिंह जी के स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर…