- November 22, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के रिसाली आगमन की तैयारी को लेकर रिसाली में बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के रिसाली आगमन की तैयारी को लेकर विजया भवन रिसाली में हुई महत्वपूर्ण बैठक – रिसाली मंडल और मरोदा-पुरैना मंडल के कार्यकर्ताओं ने बनाई भव्य स्वागत की रूपरेखा, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बने विधायक ललित चंद्राकर को दी बधाई। आगामी दिनों में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के रिसाली आगमन को लेकर आज विजया भवन रिसाली में रिसाली मंडल और मरोदा-पुरैना मंडल के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मुख्यमंत्री जी के आगमन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम स्थल, स्वागत की व्यवस्था, मंच व्यवस्था, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी, जनसम्पर्क और आम जनता की सहभागिता सहित सभी बिंदुओं पर गहन मंथन किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि मुख्यमंत्री जी का रिसाली आगमन ऐतिहासिक और भव्य होगा। रिसाली की धरती पर मुख्यमंत्री जी का स्वागत पूरे उत्साह, अनुशासन और भव्यता के साथ किया जाएगा।
इसी बैठक के दौरान एक सुखद और गौरवशाली क्षण भी आया, जब रिसाली मंडल और मरोदा-पुरैना मंडल के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक श्री ललित चंद्राकर जी को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त होने पर भव्य गजमाला, पुष्पहार पहनाकर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह नियुक्ति पूरे दुर्ग ग्रामीण ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। ललित चंद्राकर जी जैसे जमीन से जुड़े, सरल-सहज और संगठन के प्रति समर्पित नेता को राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलना, हम सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है।
इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि –
मुख्यमंत्री जी का रिसाली आगमन हम सबके लिए सौभाग्य का विषय है। हमें पूरी ताकत और एकजुटता के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाना है। हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जनता को इस कार्यक्रम की जानकारी दे और अधिक से अधिक लोगों को जोड़े। साथ ही आप सबने जो प्यार और बधाई दी है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए मैं हमेशा प्रयासरत रहूंगा।
बैठक में प्रमुख रूप से रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल, रिसाली मंडल प्रभारी श्री शिवेन्द्र परिहार, मरोदा-पुरैना मंडल प्रभारी श्री दिनेश देवांगन, जिला मंत्री श्री शैलेन्द्र शेंडे, नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेन्द्र साहू, सांसद प्रतिनिधि श्री दीपक चंद्राकर, महामंत्री श्री दशरथ साहू, श्री नरेन्द्र निर्मलकर, श्री गुड्डु झा, श्री पुनाराम कलिहारी सहित दोनों मंडलों के देवतुल्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं और सभी ने पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।




