• November 23, 2026

संविधान रक्षा मार्च एवं वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

संविधान रक्षा मार्च एवं वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज दिनांक 23 नवंबर 2026 को राजीव भवन, दुर्ग में जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित होने वाले विशाल संविधान रक्षा मार्च एवं कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को सफल बनाने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक रणनीति तैयार की गई।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद श्री के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में दुर्ग शहर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

संविधान रक्षा मार्च के लिए वाहन व्यवस्था एवं एकत्रीकरण की जिम्मेदारी

बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया कि रायपुर में आयोजित होने वाले संविधान रक्षा मार्च में अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करें। इसके लिए ब्लॉकवार गाड़ियों की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि जिनके पास स्वयं के चारपहिया वाहन उपलब्ध हैं, वे अपनी गाड़ियों के साथ मार्च में शामिल होने के लिए आएं, ताकि अधिक से अधिक कांग्रेसजन रायपुर पहुंच सकें।

दुर्ग शहर में कार्यकर्ताओं के एकत्रीकरण के लिए दो स्थान निर्धारित किए गए हैं। दिनांक 26 नवंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे सभी कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता राजीव भवन, दुर्ग एवं मालवीय नगर चौक, दुर्ग में एकत्रित होंगे। यहां से सभी निर्धारित वाहनों के माध्यम से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

बैठक में विशेष रूप से मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए चलाए जा रहे वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान पर चर्चा की गई। इसके अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर कम से कम एक प्रशिक्षित वोट रक्षक नियुक्त करने, बीएलए एवं बूथ समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा मतदाता सूची से हटाए गए मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन करने की कार्ययोजना पर विचार किया गया।

अभियान के तहत मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने मंडलों के प्रत्येक बूथ में वोट रक्षकों की नियुक्ति एवं उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही वोट रक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण देने तथा www.iamvoterakshak.in पोर्टल के माध्यम से प्रतिदिन की गतिविधियों एवं सत्यापन संबंधी जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में आगामी 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक ग्राम एवं बूथ स्तर पर आयोजित होने वाली वोट बचाओ–देश बचाओ चौपालों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इन चौपालों के माध्यम से आम मतदाताओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों एवं मतदाता सूची से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, वार्ड अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों से संगठनात्मक जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को इस अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि मतदाता के मताधिकार की रक्षा करना केवल राजनीतिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

बैठक में आगामी 26 नवंबर के संविधान रक्षा मार्च को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने तथा वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को दुर्ग शहर के प्रत्येक वार्ड एवं बूथ तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे: जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल, रायसिंह डिकोला, अल्ताफ अहमद, राजेश यादव, मनीष कुमार बघेल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, अजय शर्मा, प्रेमलता साहू, देवासी साहू, आनंद कपूर ताम्रकार, भूषण साहू, अजय मिश्रा, सुशील भारद्वाज, नंदकिशोर शर्मा, अशोक मेहरा, आयुष शर्मा, चंद्रमोहन गभने, निकिता मिलिंद, दीपक जैन, संजय साहू, देव सिंह, चिराग शर्मा, प्रकाश शिवांकर, प्रमोद, रवि कोसरिया, रानी देवांगन, भूपेंद्र सेन, वेंकट सई राव, पोषण साहू, माहेश्वरी ठाकुर, पूर्णिमा कुंजम, कुंवारिया ठाकुर, विजय चंद्राकर, दिनेश ठाकुर, राजेश्वरी ठाकुर, सुहाग बाई मांडवी, हितेश ठाकुर, नवीन मांडवी, आर्यन ठाकुर, राहुल मांडवी, चयांशु नेम, राकेश ठाकुर, ओमप्रकाश नेम, लखन ठाकुर, मनोज नेम, रामलाल ठाकुर, कालेश्वरी ठाकुर, प्यारी बाई निषाद, अनूप पाटिल एवं के.डी. देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

प्रवक्ता
जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर


Related News

पुत्रों ने पिता के जितनी उम्र उतने पौधे रोपने का लिया संकल्प, पिता शंकरलाल के 86 वें जन्मदिन पर रोपे 86 पौधे,फोर्स फार गुड हीरोज रोमशंकर से प्रेरित होकर लिया निर्णय

पुत्रों ने पिता के जितनी उम्र उतने पौधे रोपने का लिया संकल्प,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग :-पुत्रों ने हर साल पिता की जितनी उम्र उतने पौधे रोपने का…
ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बने विधायक ललित चंद्राकर का जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के नेतृत्व में देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत-अभिनंदन

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बने विधायक ललित चंद्राकर का जिला अध्यक्ष…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय दुर्ग में भारत माता, पंडित दीनदयाल…
मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्ग शहर में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत, 130 से अधिक नए विद्युत पोल और 15 ट्रांसफार्मर लगेंगे, मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में ₹149.76 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति

मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्ग शहर में बिजली व्यवस्था होगी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज     दुर्ग। दुर्ग शहर के विभिन्न वार्डों और नई विकसित हो रही बस्तियों…