• November 23, 2026

पुत्रों ने पिता के जितनी उम्र उतने पौधे रोपने का लिया संकल्प, पिता शंकरलाल के 86 वें जन्मदिन पर रोपे 86 पौधे,फोर्स फार गुड हीरोज रोमशंकर से प्रेरित होकर लिया निर्णय

पुत्रों ने पिता के जितनी उम्र उतने पौधे रोपने का लिया संकल्प, पिता शंकरलाल के 86 वें जन्मदिन पर रोपे 86 पौधे,फोर्स फार गुड हीरोज रोमशंकर से प्रेरित होकर लिया निर्णय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग :-पुत्रों ने हर साल पिता की जितनी उम्र उतने पौधे रोपने का अनूठा संकल्प लिया है उन्होंने अपने पिता पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार के 86 वें जन्मदिन पर विभिन्न प्रजाति 86 पौधे रोपे पिछले साल 85 वें जनमदिन पर भी 85 पौधे रोपे थे उनके द्वारा यह निर्णय पर्यावरण संरक्षण के लिए सदी महानायक अमिताभ बच्चन के हाथों फोर्स फार गुड हीरोज से सम्मानित हितवा संगवारी संस्था अध्यक्ष रोमशंकर यादव द्वारा मांगलिक अवसरों पर किए जाने वाले पौधरोपण से प्रेरित होकर लिया गया
ग्राम डुन्डेरा नर्सरी में श्री ताम्रकार के सुपुत्र अरविन्द ताम्रकार, राजुलाल ताम्रकार,मनोज ताम्रकार , शैलेष ताम्रकार एवं नातियों सौरभ, राहुल, सागर तथा अखिलेश द्वारा हितवा संगवारी संस्था के सहयोग से आयोजित इस पौधरोपण कार्यक्रम के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जन्मोत्सव की यादों को इस तरह पौधे लगाकर संजोने पहल बहुत ही अनुकरणीय है श्री ताम्रकार उनके परिवार के द्वारा पौधरोपण का यह संकृल्प एक पुनीत कार्य है धरती को हरा भरा बनाए रखने की मुहिम में जुटे हितवा संगवारी संस्था के अध्यक्ष श्री यादव एवं उनकी पूरी टीम इस नेक कार्य के लिए बधाई के पात्र है कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार यशवंत धोटे, श्रीमती दुलारी ताम्रकार ,बीएसपी हार्टीकल्चर विभाग के अधिकारी डॉ एन के जैन, विक्रांत शरण एवं राजेश शर्मा ने भी संबोधित किया
कार्यक्रम की शुरुआत प्रकृति पूजन एवं बरगद के पौधे को रक्षा सूत्र बांधकर इसकी रक्षा के संकल्प के साथ किया गया तत्पश्चात बरगद, पारस पीपल, नारियल, बहेरा, बदाम, जारुल, करंज, अर्जुन, बांस,आम आदि के 100 से अधिक पौधे रोपित किए गए छत्तीसगढ़ी लोक गायक खुमान सिंह यादव ने खंजेरी के धुन में पर्यावरण जागरूकता गीत प्रस्तुत किए इस दौरान दुर्ग शहर के प्रतिष्ठित नागरिक कमल रुंगटा, महेन्द्र सक्सेरिया, मूलचंद जैन, जयदेव सिंघल , जगदीश यादव, डा.एन के सिन्हा,सुदर्शन महलवार, पार्षद रोहित धनकर , हितवा संगवारी संस्था के मनोज ताम्रकार,विश्व कुमार साहू, हरीश साहू, सरोज कुमार साहू, अशोक साहू, ओम प्रकाश साहू, टिकेश्वर सार्वा, नंदकुमार ताम्रकार, प्रवीण ताम्रकार,कृष्णा, तेज बहादुर बंछोर,संदीप, ताम्रकार,दिवाकर गायकवाड़, प्रमोद दुबे, तोषी अग्रवाल, किशन खंडेलवाल सुरेन्द्र स्वर्णकार, अखिलेश मिश्रा, संजय सिंह, थानेश्वर ठाकुर, संतोष ताम्रकार, सुशील ताम्रकार, दुर्गा प्रसाद महोबिया द्रोण ताम्रकार, अमन ताम्रकार, एन के एस ठाकुर, सुभाष ठोके, जयेश मिश्रा, मंगलम गुरुजी, आरके मिश्रा, अनिल चावड़ा, विजय अग्रवाल, श्याम राठी, प्रबोध ताम्रकार आदि मौजूद थे।


Related News

संविधान रक्षा मार्च एवं वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

संविधान रक्षा मार्च एवं वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान की तैयारियों को लेकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व…
ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बने विधायक ललित चंद्राकर का जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के नेतृत्व में देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत-अभिनंदन

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बने विधायक ललित चंद्राकर का जिला अध्यक्ष…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय दुर्ग में भारत माता, पंडित दीनदयाल…
मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्ग शहर में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत, 130 से अधिक नए विद्युत पोल और 15 ट्रांसफार्मर लगेंगे, मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में ₹149.76 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति

मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्ग शहर में बिजली व्यवस्था होगी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज     दुर्ग। दुर्ग शहर के विभिन्न वार्डों और नई विकसित हो रही बस्तियों…