- November 24, 2026
ठूंठ में तब्दील हो रहे पेड़ों को रोमशंकर ने दिया नया जीवन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
ग्राम डुन्डेरा व जोरातराई में भिलाई इस्पात संयंत्र ( बीएसपी ) के माध्यम मरौदा डेम के आसपास लगभग 35 वर्ष पूर्व 18 करोड़ की लागत से 10 लाख पौधे लगाए गए थे जो पेड़ बनने के बाद इसकी अंधाधुंध कटाई होने लगी एक दिन में हजारों पेड़ ठूंठ में तब्दील हो रहे थे जिस पर लगातार रोमशंकर ने रिपोर्ट बनाई इसी बीच पास के गांव कोड़िया में एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा पांच एकड़ बंजर जमीन को जंगल बनाने पर रिपोर्टिंग की तब उन्हें लगा एक बुजुर्ग बंजर जमीन को जंगल बना सकता तो वे जवान व्यक्ति अपने आसपास लगे इन लाखों पेड़ को क्यों नहीं बचा सकता
फिर यहीं से उन्होंने तभी वर्ष 1997-98 में बीएसपी द्वारा लगाए गए लाखों पेड़ों को बचाने की मुहिम अकेले शुरू की तब तक दस लाख पेड़ों में लगभग 35 प्रतिशत ठूंठ में तब्दील हो चुके थे सबसे पहले ग्रामीण जो पेड़ कांट रहे थे उन्हें समझाया कि हम सबको बीएसपी ने कार्बन युक्त धुल एवं धुंए से बचाने यह जंगल तैयार किया है इसकी वजह पानी में जमने वाले काले काले धुल की परत अब नहीं दिखती है इससे कुछ कुछ लोग थोड़ा समझे जो लोग नहीं समझ रहे थे उनकी शिकायत पुलिस एवं बीएसपी हार्टी कल्चर विभाग के अधिकारी से की वे भी एक दो बार आए फिर उन्होंने भी ध्यान नहीं दिया तब लोगों को जागरूक करने रोमशंकर ने पौधरोपण करने व विभिन्न प्रकार की गतिविधियां शुरू की उन्होंने पहले अपने जन्मदिन फिर अपने परिवार के हर सदस्यों के जन्मदिन पर पौधरोपण की परंपरा कायम की फिर पुरखा के सुरता उद्यान स्थापित कर अपने स्वर्गीय परिजनों की स्मृति में भी पौधरोपण करने लगा और हर साल पितृपक्ष में पितरों की स्मृति में पौधरोपण की परंपरा भी अब निरंतर चली आ रही है इसी तरह शादी के सालगिरह , गृह प्रवेश व विभिन्न अवसरों पर पौधरोपण करते आ रहा हूँ इनमें सैकडों पौधे पेड़ बन चुके तो कई पेड़ का आकार ले रहे है इस बीच उनके साथ कुछ युवा साथी भी जुड़े जिन्हें जोड़कर हितवा संगवारी नामक संगठन बनाया मगर शुरुआती दौर में जुड़े अधिकांश साथी भी पेड़ बचाने की मुहिम में वाद विवाद की स्थिति का सामना होने पर डर कर या परिवार वालों के मना करने से अलग हो गए ऐसे ही कई लोग भी बीच बीच में जुड़ते व छोड़ते गए फिर भी वे हिम्मत नहीं हारे और उन्होंने यह मुहिम निरंतर लगभग 29 वर्षों से जारी रखा है इससे उन्होंने बीएसपी द्वारा लगाए गए साढ़े छः लाख व उनके प्रयास से इन वर्षों में तैयार हुए लगभग दो लाख पेड़ो को मिलाकर यहां कुल साढ़े आठ लाख पेड़ों को बचाकर रखे हैं
लोगों का उपहार में करते हैं पौधे भेंट, पेड़ों को हर साल बांधते है राखी
लोगों को पर्यावरण से जोड़ने पर्यावरण जागरुकता रैलियां निकाली वहीं रोमशंकर शादी, जन्मदिन , गृह प्रवेश व विभिन्न अवसरों पर लोगों को पिछले 25 वर्षो से उपहार में पौधे भेंट करते आ रहे है इसके अलावा अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन पर पेड़ों को राखी बांध कर इनकी रक्षा करने संकल्प की मुहिम भी चला रखी है अब इस मुहिम से भी अन्य लोग जुड़ रहे है
हर वर्ष1 अप्रैल को पौधरोपण कर अप्रैल फूल की बजाय अप्रैल कूल का संदेश
पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाई जा रही इस मुहिम के तहत इसी प्रकार के और अनेक यूनिक पहल किया जैसे अप्रैल माह से गर्मी शुरू होती है तब लोग पेड़ की छाया ढूंढ़ते है उन्हें पेड़ का महत्व बताने हर साल 1 अप्रैल फूल की जगह अप्रैल कूल का संदेश देने पौधरोपण करते है पौध रोपण के लिए स्वयं पौधे तैयार कर लोगों को पौधरोपण के लिए निःशुल्क बांटते है दुर्ग जनपद परिसर में अधिकारी कर्मचारी व पंचायत प्रतिनिधियों से पौध रोपण किया जो पेड़ के रूप में तैयार हो गया है पूर्व राष्ट्रपति कलाम जी के निधन पर 51 पौधे रोपित कर कलाम गार्डन तैयार किया ग्राम के वीरान शासकीय उदयान में पौधरोपण कर सेकड़ों पेड़ तैयार किया
परिवार के हर सदस्य की भागीदारी
परिवार के हर सदस्यों के जन्मदिन पर व शादी के साल गिरह व विभिन्न अवसरों पर पौधरोपण की मुहिम के तहत मेरे बड़े भैया खुमान सिंह यादव, मुकुंद राम यादव, सहदेव यादव, पवन यादव, बड़ी बहन जामवंतिन यादव, बहन शैल कुमारी यादव सहित अपने सभी भतीजे भतीजी, भांजे भांजियों एवं उनके भी बच्चे पौध रोपण कर रहे है अपनी मंझली बहन धर्मिन यादव के निधन पर उनके ससुराल ग्राम सिरसाकला उनकी स्मृति में सभी भाइयो ने मिलकर पौधा रोपित किया इससे वहां भी यह मुहिम चल पड़ी यही नही मेरी मुहिम से प्रभावित उनके दोनों बेटों (मेरे भांजे ) ने जब अपनी शादी की तो दहेज में पौधे लिए एवं अपने घर आए सभी मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट में पौधे भेंट किए
बिटिया महज 8 साल की उम्र से कर रही पौधरोपण
उनकी बिटिया हिमशिखा महज 8 साल की उम्र से हर साल अपने जन्मदिन पर पौधे रोपित करती आ रही है वह जब गुरू घासीदास विवि के हास्टल में रहकर कालेज कर रही थी तो वहां रहते हुए भी हास्टल परिसर में पौधे रोपित की इससे प्रभावित होकर उनकी सहेलियां भी ऐसा करने लगी इसी तरह मैं और मेरी पत्नी कविता यादव अपने हर जन्मदिन व शादी के सालगिरह पर पौधरोपण करते आ रहे हैं इनमें अनेक पौधे आज पेड़ बन गए है रोमशंकर ने अपने 50 वें जन्मदिन पर कलेक्टर एवं एसपी के मुख्य आतिथ्य में 50 पौधे रोपित किए
अब औसत प्रति दिन कोई न कोई व्यक्ति डुन्डेरा नर्सरी पहुंच रोमशंकर के साथ कर रहे पौधरोपण
अब प्रतिदिन औसत कोई न कोई व्यक्ति डुन्डेरा नर्सरी पहुंचकर उनके साथ अपने जन्मदिन, अपनो की याद में एवं विभिन्न मांगलिक अवसरों पर पौधरोपण कर रहे है इनमें छ्ग के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के अलावा विभिन्न प्रदेशों से भी आकर पौधे रोपित किए है कुछ अप्रवासी भारतीय तो अमेरिका व दुबई से आकर पौधरोपण कर चुके है और अब तो उन्होंने अपने संस्था हितवा संगवारी के माध्यम से पिछले साल से तार घेरा कर इसके अंदर सौ से अधिक पौधों को एक पेच में रोपित कर पाकेट फारेस्ट तैयार करने का मुहिम शुरू किए है इन पौधों की नियमित रूप से रोज दो – तीन घंटे मानिंटरिंग करने के साथ इनमें पानी सिंचाई भी स्वयं करते है रोमशंकर गीत लेखन एवं शोसल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक कर रहे हैं
खारून नदी के उद्गम से संगम स्थल तक सैकड़ों किलोमीटर पैदल चल की जल यात्रा
उन्होंने वर्ष 2004 में खारून नदी के उद्गम स्थल ग्राम पेटेचुआ से संगम स्थल सोमनाथ तक नदी तट पर सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर जलयात्रा कर नदी में आए बदलाव पर अध्ययन एवं नदी एवं इंसान के बीच रिश्ते को पुनर्जीवित करने जागरुकता का संदेश देने के साथ रिपोर्ट लेखन एवं पेटेचुआ से सोमनाथ तक शीर्षक से विस्तृत आलेख लिखा इसके अलावा वर्ष 2002 में मंडला डिंडोरी के जंगलों में जल जंगल जमीन को लेकर 80 किमी से अधिक की पदयात्रा कर रिपोर्ट लेखन किया
अमिताभ बच्चन ने केबीसी के मंच से पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्मानित
पर्यावरण संरक्षण के लिए मेरे द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने केबीसी के मंच से पर्यावरण संरक्षण के लिए अक्टूबर 2025 में फोर्स फार गुड हीरोज के रूप में सम्मानित किए वहीं उन्होंने स्वयं व अपने बच्चों के जन्मदिन पर पौधरोपण करने का संकल्प लिया एवं सभी देशभर में इसे देखने वाले दर्शकों से भी अपने अपने जन्मदिन पर पौधे रोपित करने अपील की।




