• November 24, 2026

गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारा पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर स्टेशन रोड गुरुद्वारा पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मत्था टेककर लिये गुरु साहिब का आशीर्वाद

गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारा पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर स्टेशन रोड गुरुद्वारा पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मत्था टेककर लिये गुरु साहिब का आशीर्वाद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आज दुर्ग के स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव पहुंचे और उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर श्री गुरु नानक देव जी के समक्ष अरदास की तथा गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किये। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए सभी के जीवन में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता बनी रहने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का जीवन और उनके विचार संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अपने उपदेशों के माध्यम से समाज को सत्य, ईमानदारी, समानता, प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचारों ने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, भेदभाव और सामाजिक कुरीतियों को दूर कर मानवता एवं समानता पर आधारित समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किये।
मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उनके विचार किसी एक समाज या समुदाय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरी दुनिया को प्रेम, सद्भाव और एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देते हैं। आज के समय में जब समाज को आपसी विश्वास, सामाजिक समरसता और भाईचारे की आवश्यकता है, तब गुरु साहिब की शिक्षाएँ और भी अधिक प्रासंगिक हो जाती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हमें गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंदों की सहायता, समाज के वंचित वर्गों की सेवा और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उनके आदर्शों को अपने व्यवहार और दैनिक जीवन में अपनाकर ही हम एक ऐसे समाज का निर्माण कर सकते हैं, जहां हर व्यक्ति को समान सम्मान, अवसर और अपनत्व प्राप्त हो।


Related News

गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मत्था टेकने गुरुद्वारा में उमड़े श्रद्धालु, दुर्ग गुरुद्वारा पहुंचे कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने की विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये देने घोषणा

गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मत्था टेकने गुरुद्वारा में उमड़े…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी का 557वां प्रकाश…
ठूंठ में तब्दील हो रहे पेड़ों को रोमशंकर ने दिया नया जीवन

ठूंठ में तब्दील हो रहे पेड़ों को रोमशंकर ने दिया नया जीवन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम डुन्डेरा व जोरातराई में भिलाई इस्पात संयंत्र ( बीएसपी ) के माध्यम…
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की कलेक्टर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज   धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में समर्थन…