• November 28, 2026

प्रदेश ओबीसी मोर्चा के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने लड्डू से तौलकर किया अभिनंदन, राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर ललित चंद्राकर का हुआ सम्मान

प्रदेश ओबीसी मोर्चा के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने लड्डू से तौलकर किया अभिनंदन, राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर ललित चंद्राकर का हुआ सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्रदेश ओबीसी मोर्चा के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने लड्डू से तौलकर किया अभिनंदन, राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर ललित चंद्राकर का हुआ सम्मान।

आज भारतीय जनता पार्टी कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश कार्यालय रायपुर में प्रदेश ओबीसी मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित भव्य स्वागत, अभिनंदन कार्यक्रम में ललित चंद्राकर शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी, कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता विजयाराजे सिंधिया का माल्यार्पण कर गणेश महाराज का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश के पदाधिकारी एवं जिला से आए पदाधिकारियों ने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री पद पर नियुक्त होने पर स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू से तौलकर अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर, शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दी। पूरे प्रदेश कार्यालय परिसर में उत्साह और हर्षोल्लास का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर ललित चंद्राकर ने कहा – आप सभी का यह स्नेह, विश्वास और अपनापन मेरे लिए अनमोल है। आप सभी के इस आत्मीय सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। आप सभी का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यकर्ताओं ने जिस प्रेम से लड्डू से तौलकर सम्मान दिया है, वह जीवन भर याद रहेगा।

पार्टी ने जो विश्वास और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा। ओबीसी समाज के हित, अधिकार और विकास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आवाज को और मजबूत किया जाएगा। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलना ही मेरी प्राथमिकता होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में ओबीसी मोर्चा को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया जाएगा।

*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे -*

प्रदेश महामंत्री भाजपा नवीन मारकंडे, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य खम्हन ताम्रकार, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, अशोक सिन्हा, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, किसान मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संतानु साहू एवं प्रदेश के ओबीसी मोर्चा व जिला के ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Related News

भाजपा ने ही ओबीसी समाज को दिया सर्वाधिक सम्मान, कांग्रेस की नीति केवल विरोध की : ललित चन्द्राकर

भाजपा ने ही ओबीसी समाज को दिया सर्वाधिक सम्मान, कांग्रेस की नीति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं विधायक…
दुर्ग में कांग्रेस नेताओं का ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत, जेसीबी से पहनाई गई विशाल फूलों की माला

दुर्ग में कांग्रेस नेताओं का ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत, जेसीबी से पहनाई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के तत्वावधान में आज मालवीय नगर…
18.24 लाख की लागत से वार्ड 9 में सड़क का होगा डामरीकरण, महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन

18.24 लाख की लागत से वार्ड 9 में सड़क का होगा डामरीकरण,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग। शहरवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं बेहतर आवागमन सुविधा…