• November 28, 2026

दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का एक वर्ष का कार्यकाल रहा ‘एक साल बेमिसाल

दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का एक वर्ष का कार्यकाल रहा ‘एक साल बेमिसाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर के अध्यक्षीय कार्यकाल का सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर आज राजीव भवन दुर्ग में हर्षोल्लास के साथ ‘एक साल बेमिसाल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला ग्रामीण कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का सम्मान किया और उनके एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को सराहा।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि राकेश ठाकुर के नेतृत्व में बीते एक वर्ष के दौरान दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिली है। जिले में एक मजबूत और सक्रिय कांग्रेस टीम का गठन हुआ है। संगठन के प्रत्येक स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर उन्हें सक्रिय किया गया है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और संघर्ष का जज्बा देखने को मिला है। बीते एक वर्ष में किसानों, मजदूरों, आम नागरिकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के हितों को लेकर अनेक आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से शासन-प्रशासन का ध्यान जनसमस्याओं की ओर आकर्षित हुआ और कई मामलों में उनके निराकरण की दिशा में सफलता मिली।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज कार्यकर्ताओं ने जो स्नेह, सम्मान और विश्वास दिया है, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि जिले के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता के परिश्रम, संघर्ष और समर्पण का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष में दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता ने पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही किसानों, मजदूरों और आम जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष किया गया है। कांग्रेस ने केवल विरोध के लिए विरोध नहीं किया, बल्कि जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष किया है।
राकेश ठाकुर ने बीते एक वर्ष के प्रमुख आंदोलनों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों के करोड़ों रुपये के धान घोटाले के मुद्दे पर ‘मुसवा आंदोलन’, किसानों की समस्याओं को लेकर ‘बैलगाड़ी आंदोलन’, मनरेगा मजदूरों के काम के दिनों एवं मजदूरी में वृद्धि की मांग को लेकर ‘झव्वा-रापा आंदोलन’, बिजली दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में जिले के प्रत्येक ब्लॉक एवं मुख्यालय में प्रदर्शन तथा बिजली बिलों में बढ़ोतरी के बावजूद क्षणिक राहत को ऊंट के मुंह में जीरा बताते हुए ‘ऊंट आंदोलन’ जैसे अनेक जनहितकारी आंदोलन किए गए।
उन्होंने कहा कि इन आंदोलनों को सफल बनाने में जिला, ब्लॉक, मंडल एवं बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और संघर्ष के कारण ही कांग्रेस जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने में सफल रही है।
राकेश ठाकुर ने आगे कहा कि आने वाले समय में भी जिला ग्रामीण कांग्रेस जनता के बीच जाकर सीधे संवाद करेगी। गांव-गांव और वार्ड-वार्ड में आम नागरिकों, किसानों, मजदूरों एवं युवाओं की समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए आवश्यकता पड़ने पर और भी बड़े आंदोलन किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं का यही उत्साह और संगठन की यही एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
आगामी नगरीय निकाय चुनावों का उल्लेख करते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता, मजबूत संगठन और जनता के बीच लगातार संघर्ष के परिणामस्वरूप नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा एवं नगर पालिका जामुल सहित आगामी नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी शानदार सफलता हासिल करेगी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री राजीव गुप्ता ने राकेश ठाकुर के एक वर्ष के कार्यकाल को कार्यकर्ताओं के उत्साह और मनोबल को बढ़ाने वाला कार्यकाल बताया। उन्होंने कहा कि राकेश ठाकुर के नेतृत्व में दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जनता के हितों के लिए संघर्ष करने को तैयार है। बीते एक वर्ष में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिली है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का नया उत्साह पैदा हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि राकेश ठाकुर के नेतृत्व में दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने एक स्वर में संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और आत्मीयता का वातावरण रहा।
इस दौरान प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, विशाल देशमुख, निरंजन राजपूत, योगिता चंद्राकर, रामसुर्यवंशी, रविप्रकाश ताम्रकार, प्रकाश ठाकुर, महेंद्र निषाद, संतलाल बंजारे, अभिशेक जांगड़े, स्नेहा डहरिया, श्यामा चरण मनहर, पालेशर ठाकुर, लोचन यादव, रोहित यादव, राऊत नायक, कमलेश साहू, संतोष बाफना, रूपेन्द देशमुख, करीम खान, सुनीत घोष, आनंद ताम्रकर, प्रीतम देशमुख, सौरभ ताम्रकर, जयप्रकाश साहू, उमेश साहू, सुमित नांरग,जामवंत गजपाल,राजेश मानिकपुरी, गंजानद साहू,करीम खान, रविन्द्र सिन्हा, हिम्मत लाल, शिवकुमार वर्मा, महमूद, पितेशवयर वर्मा, ज्वाला प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।


Related News

भाजपा ने ही ओबीसी समाज को दिया सर्वाधिक सम्मान, कांग्रेस की नीति केवल विरोध की : ललित चन्द्राकर

भाजपा ने ही ओबीसी समाज को दिया सर्वाधिक सम्मान, कांग्रेस की नीति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं विधायक…
दुर्ग में कांग्रेस नेताओं का ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत, जेसीबी से पहनाई गई विशाल फूलों की माला

दुर्ग में कांग्रेस नेताओं का ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत, जेसीबी से पहनाई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के तत्वावधान में आज मालवीय नगर…
18.24 लाख की लागत से वार्ड 9 में सड़क का होगा डामरीकरण, महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन

18.24 लाख की लागत से वार्ड 9 में सड़क का होगा डामरीकरण,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग। शहरवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं बेहतर आवागमन सुविधा…