• November 19, 2024

ढीमर समाज के भवन में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

ढीमर समाज के भवन में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। परगना ढीमर समाज के भवन में विधायक निधि से अतिरिक्त कक्ष बनेगा। इसके लिए विधायक गजेन्द्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने भूमिपूजन किया। सामाजिक भवन में नया कक्ष बनने से आयोजन और बैठक के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी। विधायक गजेन्द्र से समाज के नागरिकों ने वार्ड भ्रमण के दौरान मांग किये जो अब जल्द पूरी हो जाएगी। इस दौरान उपस्थितजनों को विधायक गजेन्द्र ने समाज के विकास और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने जानकारी दिए।
बड़ी संख्या में उपस्थित सामाजिकगण को सम्बोधित करते हुए विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की समाज का भवन उनके आर्थिक, सामाजिक एवं जनचेतना का केन्द्र होता है। भवन में शादी ब्याह, सामाजिक एवं सुख दुख के सभी प्रकार के आयोजन होंगे। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों से अपील किये की समय समय समाज के सभी वर्ग के साथ बैठक कर समाज के लोगों के संवार्गीन विकास और प्रगति के लिए चर्चा भवन उपयोगी साबित होगा। उन्होंने समाज के युवक युवतियों से शिक्षा के क्षेत्र आगे बढ़ने प्रेरित किये। सार्वजनिक आयोजन में ढीमर समाज द्वारा नशापान पर प्रतिबंध लगाने की प्रशंसा किये। इस दौरान पार्षद नरेंद्र बंजारे, संजय कोहले, भोला महोबिया, दीपक साहू, दासु ढीमर, राजकुमार सार्वा, जगमोहन ढीमर, कमलेश फेकर, पुरुषोत्तम, अनिकेत यादव, शुभम साहू, रमेश श्रीवास्तव, दीपक सहित बड़ी संख्या में सामाजिकगण उपस्थित रहे।


Related News

धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों को होगी परेशानी

धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों को…
 धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने लिया जायजा, डूंडा और देवरबीजा केंद्रों का किया निरीक्षण

 धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने लिया जायजा, डूंडा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, जिले में बनाए गए 159 उपार्जन केंद्र

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…