• November 26, 2024

संविधान दिवस की 75वी वर्षगांठ पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई

संविधान दिवस की 75वी वर्षगांठ पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग।नगर निगम।मंगलवार को संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा अधिकारी/कर्मचारियो को नगर निगम के प्रार्थना स्थल में संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई।निगम परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन कर शपथ ली.इस अवसर एमआईसी सदस्य संजय कोहले कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,मोहन पूरी गोस्वामी,मनीष कुमार गायकवाड़,आरके बोरकर,मोहित मरकाम, दुर्गेश गुप्ता,संजय मिश्रा,अनिल सिंह,ईश्वर वर्मा,पंकज चंद्रवंशी,पूर्व पार्षद विल्सन डिसूजा,स्वच्छता एम्बेसडर विश्वनाथ पाणिग्रही सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने अधिकारी/कर्मचारियो को शपथ दिलाई भारत का संविधान उद्देशिका…हम, भारत के लोग, भारत को एक ‘संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य] बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को:सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास,धर्म
और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता
प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता] सुनिश्चित करने वाली बंधुता,बढ़ाने के लिए, दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।


Related News

चैरेवेती चैरेवेती यही मूल मंत्र के आधार पर हमें कार्य करके भाजपा को मजबूत करना है -गजेंद्र यादव

चैरेवेती चैरेवेती यही मूल मंत्र के आधार पर हमें कार्य करके भाजपा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कार्य समिति बैठक में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर बधाई…
वैशाली नगर के लोकआंगन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 15 जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर एवं रिकेश सेन ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

वैशाली नगर के लोकआंगन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 15…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना”…
नेता प्रतिपक्ष ने मांगा पूर्व पार्षदों का सहयोग

नेता प्रतिपक्ष ने मांगा पूर्व पार्षदों का सहयोग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने निगम प्रशासन के निकम्मेपन…