• November 26, 2024

छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा के एनएसएस ने मनाया संविधान दिवस

छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा के एनएसएस ने मनाया संविधान दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा रिसाली भिलाई में राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट ने 75वा संविधान दिवस बड़े धूमधाम से कॉलेज के सेमिनार हॉल में बड़े धूम धाम से बनाया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ शुभेंदु राय थे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ बाबा साहेब आंबेडकर जी की फोटो पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके बाद बी एस सी कृषि प्रथम वर्ष की छात्रा दिशा वर्मा ने संविधान की महत्व को बताते हुए एक मनमोहक कविता प्रस्तुत की उसके बाद मुख्य अतिथि डॉ रॉय ने उपस्थित छात्र छात्राओं को संविधान का महत्व बताते हुए उसके पालन करने पर बल देते हुए संबोधित किया और एम. एस लोधी सर ने भी छात्रों को संबोधित किया। छात्र छात्राओं ने संविधान की रक्षा की शपथ कार्यक्रम के अंत में लियाlकार्यक्रम का संचालन प्रथम सोनी ने किया एवं समापन कार्यक्रम अधिकारी विवेक पांडे ने किया। कार्यक्रम में डॉ राखी कोरी और ट्विंकल सिन्हा के साथ कॉलेज के सभी छात्र मौजूद थे।


Related News

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में पूर्व विधायक अरुण वोरा के दौरे के दौरान सोमवार को…
नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । दुर्ग-भिलाई में बढ़ते अपराध और नशे के मामलों को लेकर दुर्ग…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में जनजागरण अभियान बना मिसाल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन एवं समग्र विकास को नई…