• November 28, 2024

सत्ता में नहीं होने के बाद भी अरुण वोरा की शहर विकास को लेकर सक्रियता बरकरार, मिले मुख्यमंत्री से, 65 करोड़ के विकास कार्यों के लिए की मांग

सत्ता में नहीं होने के बाद भी अरुण वोरा की शहर विकास को लेकर सक्रियता बरकरार, मिले मुख्यमंत्री से, 65 करोड़ के विकास कार्यों के लिए की मांग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने शहर के पूर्व में स्वीकृत लगभग 65 करोड़ के विकास कार्यों के लिए राशि जारी करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। वोरा ने मुख्यमंत्री साय से कहा कि शहर में जनभावनाओं के अनुरूप लगभग 65 करोड़ रु की राशि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत की गई थी जिसमें 11 करोड़ का शिवनाथ रिवर फ्रंट, तालाबों के संवर्धन के लिए 6 करोड़, 10 करोड़ से इंदिरा मार्केट एवं समृद्धि बाजार में डोम शेड एवं नाली निर्माण, 12 करोड़ के अधूरे बने ऑडिटोरियम के अपूर्ण कार्य, इंदिरा मार्केट में प्रस्तावित मल्टी लेवल पार्किंग हेतु स्वीकृत 10 करोड़, पुलगांव नाला डायवर्सन का अधूरा कार्य, शहर के रिक्त बिजली पोलों में स्ट्रीट लाइट हेतु 5 करोड़, 25 करोड़ से निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट की धीमी गति से सीएम साय को अवगत कराते हुए वोरा ने कहा कि जनकल्याण के कार्यों में समदर्शिता से आबंटन सुनिश्चित किया जाए। कांग्रेस सरकार रहते शहर में 500 करोड़ के कार्य स्वीकृत कराए गए थे जिनमें लगभग 100 करोड़ के कार्य अब भी राशि आबंटन की बाट जोह में फंसे हैं। नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं जैसे नाला डायवर्सन, स्ट्रीट लाइट, बाजारों के संधारण के साथ युवाओं का हाकी एस्ट्रोटर्फ मैदान, पर्यटन हेतु लक्ष्मण झूला एवं रिवर फ्रंट निर्माण प्रारम्भ करने की दिशा में विभागीय निर्देश जारी किया जाए। पूर्व विधायक वोरा ने साय को अवगत कराते हुए आगे कहा कि ऑडिटोरियम निर्माण में 12 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं किंतु शेष राशि जारी न होने से निर्माण पूर्ण होने के पहले ही बिल्डिंग खंडहर में तब्दील हो रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वोरा को शीघ्र से शीघ्र सभी कार्यों हेतु राशि जारी करने आश्वस्त किया है।


Related News

खनिज शाखा की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से दोगुना राजस्व, अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई

खनिज शाखा की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से दोगुना राजस्व, अवैध उत्खनन पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में खनिज विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल…
जिले में MSP पर चना खरीदी का शुभारंभ, पहले ही दिन 45 क्विंटल की खरीदी

जिले में MSP पर चना खरीदी का शुभारंभ, पहले ही दिन 45…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की…
भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल, खातों में पहुंची करोड़ों की राशि

भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल, खातों में पहुंची करोड़ों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। निर्धन और भूमिहीन कृषि मज़दूर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…