• November 28, 2024

विधायक गजेन्द्र यादव की पहल पर दिव्यांगजनों को मिली ट्राईसिकल

विधायक गजेन्द्र यादव की पहल पर दिव्यांगजनों को मिली ट्राईसिकल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। दिव्यांगजनों को अब कहीं भी आने जाने में कोई परेशनी नहीं होगी, विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से मिले नये ट्राईसाईकिल से स्वंय आ जाकर अपना काम कर सकेंगे। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांगजनों ने विधायक गजेंद्र से मिलकर ट्राईसाईकिल की समस्या बताये थे की कहीं भी आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। हमेशा दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। इस पर विधायक गजेन्द्र यादव ने इनकी समस्या को देखते हुए समाज कल्याण विभाग को पत्र लिखकर दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राईसाईकिल प्रदान किए।

इन्हें मिली ट्राईसिकल
जरूरतमंद दिव्यांगजनों को विधायक की पहल से बैटरी चलित ट्राईसाईकिल मिली तो इससे उनके चेहरे खिल उठे। लंबे समय से इसके लिए मांग कर रहे थे, कहीं सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने विधायक गजेन्द्र पर भरोसा कर मांग किये थे जो आज पूरी हो गई इसके लिए सभी ने आभार जताये। इसमें 40 वर्षीय पोटिया के जीवन, 36 वर्षीय गिरधारी बघेल, 46 वर्षीय राजेन्द्र यादव, 42 वर्षीय त्रिलोका साहू 55 वर्षीय कैलाश गेड़ाम को ट्राईसाईकिल तथा बीमारी के कारण चलने में असक्षम दीपलता साहू को व्हीलचेयर प्रदान किये। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी ने ट्राईसाईकिल के देखरेख, बैटरी व चार्जिंग करने की जानकारी दिए।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…