• November 28, 2024

गुरुकुल परिवार ने महेश कॉलोनी में आयोजित की ड्राइंग प्रतियोगिता

गुरुकुल परिवार ने महेश कॉलोनी में आयोजित की ड्राइंग प्रतियोगिता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

गुरुकुल परिवार जो विगत 2 वर्षों से शहर एवं आस पास के क्षेत्र में निःशुल्क शिक्षा ,योग अध्यात्म विषयों पर बच्चो के बौद्धिक स्तर को बढ़ाने का कार्य कर रही है जिस क्रम में रविवार को श्री राधा कृष्ण मंदिर महेश कॉलोनी दुर्ग में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 5वर्ष से 18 वर्ष के सैकड़ों बच्चो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें बच्चो ने अपने मन में चल रहे विचारों को कागज में उकेरने का काम किया ओर गुरुकुल द्वारा ये प्रतियोगिता आयोजित कर उनके मनोबल को बढ़ाने का कार्य किया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशीष शर्मा, श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति के संरक्षक एवं समाज सेवी श्री चतुर्भुज राठी जी ,हेमंत टावरी ,संजय अग्रवाल ,गोपाल कृष्ण शर्मा,रूपा शर्मा,सुकृति ठाकुर , श्वेताअग्रवाल,मेघा राठी,पूनम यादव, अनुज अग्रवाल,मनोज राठी,रामदेव टावरी ,रेणु जी , खिलेश्वरी साहू एवं साथ ही बहुत संख्या में गुरुकुल परिवार के सदस्य एवं पालक उपस्थित थे सभी ने कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की एवं आगे भी ऐसा आयोजन हो इसकी आशा की कार्यक्रम प्रभारी गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि इस ड्राइंग प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चो की कला को निखारने के साथ साथ उनके मन में चल रहे भाव एवं विचारों को सामने लाना है उन्होंने बताया कि ऐसा एक ओर आयोजन आगामी दिनों में गुरुकुल द्वारा ही श्री लंगूरवीर मंदिर गुरुकुल में कराया जाएगा।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…