• December 1, 2024

किसानों को सुविधा उपलब्ध कराना हमारी सरकार की पहली प्रथमिकता: ललित चंद्राकर

किसानों को सुविधा उपलब्ध कराना हमारी सरकार की पहली प्रथमिकता: ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सेवा सहकारी समिति मर्यादित रसमड़ा सामान्य सभा की बैठक में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर। किसानों को सुविधा उपलब्ध कराना हमारी सरकार की पहली प्रथमिकता। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित रसमड़ा प. क्र. 1555 की सामान्य बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ। बैठक में समिति के कार्यों की समीक्षा की गई और क्षेत्र के विकास व किसानों की भलाई हेतु आवश्यक निर्देश दिया।

समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर सहकारी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। यह बैठक सहकारी समिति की कार्यप्रणाली को मजबूत करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इस बैठक में प्रमुख रूप से नारायण साहू  (मंडल उपाध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य रसमदा), पूर्व सदस्य रसमड़ा अवनीश देशमुख, रेखा यादव (जिला उपाध्यक्ष, गिरीश साहू (मंडल अध्यक्ष), पूर्व सरपंच रामखिलावन यादव, पूर्व सरपंच खुरसुल राजीव रामी, पूर्व प्राधिकृत अधिकारी रोहित साहू, मूलचंद सिंह, पूर्व सदस्य गणेश यादव, पूर्व सरपंच डॉक्टर नीलम दिल्लीवार कर्मचारी पवन देशमुख, त्रिभुवन साहू, मुस्ताक, बुधराम पटेल , मनीष यादव, खिलेश्वरी साहू, बलराम यादव उपस्थित रहे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…