• December 4, 2024

महतारी वंदन योजना की 10वी किश्त जारी करने पर विधायक ललित चंद्राकर ने जताया मुख्यमंत्री और मंत्री मंडल का आभार

महतारी वंदन योजना की 10वी किश्त जारी करने पर विधायक ललित चंद्राकर ने जताया मुख्यमंत्री और मंत्री मंडल का आभार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

महतरी वंदन योजना की 10वा किश्त जारी करने पर विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते कहा महतारी वंदन योजना का किश्त आ जाने से माताओं को खुशी मिली है। 70 लाख माताओं के खाते में डेरेक्ट पैसा गया है। प्रदेश मे महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु , समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव , असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने , स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किया गया है , जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान किया जा रहा है और 10 वा किश्त आज जारी किया गया महिला सम्मान और सशक्तिकरण भाजपा की पहली प्राथमिकता
मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन से छत्तीसगढ में विकाश की गाथा लिखेंगे और हरेक वादा को पूरा करेंगे
महिलाओं के लिए महतारी शक्ति ऋण योजना: इससे पहले रविवार को छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महिलाओं के लिए महतारी शक्ति ऋण योजना लॉन्च की. इस योजना के जरिए जिन महिलाओं का खाता ग्रामीण बैंक में है और उस खाते में महतारी वंदन योजना की राशि जमा हो रही है, उन्हें स्वरोजगार के लिए 25 हजार रुपये तक का लोन दिया जाएगा।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…