• December 4, 2024

अग्निवीर भर्ती : प्रतिभागियों का प्रशिक्षण पूरा, विधायक गजेन्द्र यादव ने दी शुभकामनाएं

अग्निवीर भर्ती : प्रतिभागियों का प्रशिक्षण पूरा, विधायक गजेन्द्र यादव ने दी शुभकामनाएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। अग्निवीर भर्ती की तैयारी में जुटे 79 प्रतिभागियों के प्रशिक्षण पूर्ण होने पर विधायक गजेन्द्र यादव ने शुभकामनायें दी। आज सुबह मॉर्निंग विजिट प्रतिभागियों से संवाद कर रायगढ़ में होने वाले आगामी दक्षता परीक्षा में परचम लहराने हौसला बढ़ाये।
जिला प्रशासन के रोजगार एवं मार्गदर्शन केंद्र द्वारा अग्निवीर भर्ती का प्रशिक्षण दिया जाता है। रविशंकर स्टेडियम में अभ्यास के दौरान इनसे मुलाकात होने पर इन्होंने कुछ समस्या बताई थी जिसे विधायक गजेन्द्र यादव के पहल से उनकी सुविधाओ में बढ़होत्तरी की गई। दुर्ग जिले के अलग अलग क्षेत्रों के 79 प्रतिभागी जिन्होंने अग्निवीर भर्ती में लिखित परीक्षा पास करने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु एक माह तक इन्हें आवसीय ट्रेनिंग जिला प्रशासन द्वारा प्रदान किया गया। आज ट्रेनिंग के अंतिम दिन विधायक गजेन्द्र यादव इनसे मिलने पहुँचे और लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने प्रेरित किये, उन्होंने सभी प्रतिभागियों से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दिए। इस दौरान उपसंचालक आर. के. कुर्रे, कोच विनोद नायर, बालकदास डाहरे उपस्थित रहे।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…