• May 10, 2024

महापौर धीरज बाकलीवाल ने होनहारों बच्चों को सराहा, अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों से कहा- वे निराश न हों, खुद को साबित करने मिलेंगे और मौके

महापौर धीरज बाकलीवाल ने होनहारों बच्चों को सराहा, अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों से कहा- वे निराश न हों, खुद को साबित करने मिलेंगे और मौके

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के जारी नतीजे में दुर्ग शहर एवं जिले के होनहार बच्चों ने टाप किया है।दुर्ग नगर पालिक निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने इन बच्चों सहित परीक्षा में सफल अन्य बच्चों को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। महापौर ने कहा कि टाप टेन में शामिल बच्चों ने सिर्फ शहर व जिले में ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले का मान बढाया।उन्होंने 10वीं-12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम पर सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने होनहारों बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।और उन्होंने असफल विद्यार्थियों से निराश नहीं होने एवं निरंतर मेहनत करते रहने की बात कही।उन्होंने ये भी कहा कि जिन विद्यार्थियों का प्रदर्शन संतोषपूर्ण नहीं रहा उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है।जीवन में खुद को साबित करने अनेक मौके मिलेंगे।


Related News

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…