• December 5, 2024

दुर्ग जिले के राइस मिलर्स डीएमओ दफ्तर के बाहर करेंगे प्रदर्शन, पंजीयन में हो रही दिक्कतों को देखते हुए मोर्चा खोला

दुर्ग जिले के राइस मिलर्स डीएमओ दफ्तर के बाहर करेंगे प्रदर्शन, पंजीयन में हो रही दिक्कतों को देखते हुए मोर्चा खोला

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जिले में धान की लचर व्यवस्था ने किसानों को तो परेशान किया ही है, अब राइस मिलर्स भी खासे परेशान हो गए हैं। 14 नवंबर से धान खरीदी की जा रही है, लेकिन अब तक न ही न ही मिलिंग के इंतजाम किए गए हैं, न ही उठाव के। इतना ही नहीं मिलर्स ने अनुबंध की प्रक्रिया भी तीन दिन पहले शुरू की गई है। हालत यह है कि ट्रांसपोर्टिंग को लेकर कहीं कोई तैयार न ही मिलर्स ने की है न ही शासन स्तर पर प्रयास किए गए हैं। अचानक निर्णय लिया गया है कि संग्रहण केंद्र बनाए जाएं। इसकी वजह से परेशानी और बढ़ गई है। इधर खरीदी केंद्रों में धान की बंपर आवक है। 90 प्रतिशत से ज्यादा की फसल कट कर खेतों में पड़ी है, लेकिन खरीदी और उठाव को लेकर स्पष्ट ​निर्देश नहीं होने की वजह से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राइस मिलरों को भी धान का उठाव और मिलिंग करने में परेशानी हो रही है। इसे लेकर मिलर्स ने गुरुवार को दोपहर 12 बजे मार्कफेड कार्यालय के बाहर धरने में बैठने का निर्णय लिया है। इस एक दिवसीय धरने में जिले के सभी​​ मिलर्स शामिल रहेंगे। इसमें स्पष्ट रूप से खरीफ वर्ष 2024-2025 का काम आर्थिक समस्या व नये अनुबंध में मिलर हित में संशोधन नहीं होने के कारण कर पाने में असमर्थ हैं का ज्ञापन दिया जायेगा। मिलर्स ने कहा कि विगत दो वर्षों का लंबित भुगतान व कई वर्षों के विभिन्न मदों की बकाया राशि जब तक हमें नहीं मिलती हम काम नहीं कर पायेंगे। हमारी जमा-पूंजी सहित बैंक व अन्य व्यवस्थाएं चरमरा गई है। मिलर की आर्थिक स्थिति गंभीर है। मार्कफेड शीघ्र भुगतान करें। तभी हम काम कर पाने में सक्षम रहेंगे।

कांग्रेस भी मोर्चे पर पर

इधर धान खरीदी को लेकर बिगड़ते हालात को देखते हुए कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। दो दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणदास महंत, ताम्रध्वज साहू, अरुण वोरा सहित अन्य ने धान खरीदी केंद्रों का अवलोकन किया था। जहां भारी अव्यवस्था देखने को मिली। धान का उठाव नहीं होने से धान केंद्रों में जाम था। तौल में प्रति किलो 800 ग्राम की तौल हो रही थी। इसके अलावा टोकन वितरण में भी लापरवाही बरती जा रही थी। किसानों को रतजगा करना पड़ रहा था। उनका धान नहीं बिक पा रहा था। पैसे भी समय पर नहीं मिल रहे थे। इसे देखते हुए कांग्रेस ने इस विषय को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन की तैयारी की है। जल्द ही तारीखों का ऐलान होना है।


Related News

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर – गजेन्द्र यादव

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आज…
सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान, वृक्षारोपण और पौधा वितरण का किया गया आयोजन

सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद रजनीकांत सिंह जी के स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर…