• December 7, 2024

आमदी वार्ड की सड़क होगी दुरुस्त – विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

आमदी वार्ड की सड़क होगी दुरुस्त – विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। आमदी मंदिर वार्ड 24 के नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। बरसों पुराने बने जर्जर सड़क से निजात मिलने वाली है। विधायक गजेन्द्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं पार्षद नरेश तेजवानी ने वार्ड नागरिको की उपस्थिति में दो स्थान पर 48 लाख की लागत होने वाले सड़क डामरीकरण का भूमिपूजन किये।
आमदी मंदिर वार्ड 24 के नागरिकों के मांग के अनुरूप आज दो अलग अलग स्थानों पर भूमिपूजन किये। जनसम्पर्क के दौरान वार्ड के सड़क को दुरुस्त करने मांग किये थे जिसका आज भूमिपूजन होने से उनकी मांग पूरी हुई। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि आपके मांग के अनुरूप कार्य करना हमारी जिम्मेदारी है। सड़क डामरीकरण होने से आवागमन में सहूलियत के साथ ही बारिश के दिनों में कीचड़ से निजात मिलेगी। इस उपस्थितजनों ने विधायक के एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दिए और वार्ड के नागरिकों ने इतने कम समय में ही वार्ड में कई कार्य के लिए स्वीकृति कराने पर आभार जताये। वार्ड में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने विधायक निधि से राशि दिए थे। महापौर धीरज बाकलीवाल ने मौके पर उपस्थित इंजिनियर और निर्माण एजेंसी वाले को सड़क में पानी न रुके ऐसा ढलान और गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के साथ ही समय पर कार्य पूर्ण करने कहा। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, पार्षद नरेश तेजवानी, श्रीचंदलेखानी, दशमत तेजवानी, पारुमल शोभानी, कैलाश रूंगटा, हेमंत खत्री, दर्शन किंगरानी सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Related News

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम शंकर यादव, मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ से की सराहना

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जब जीवन…
नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल, वोरा और वर्मा पहुंचे जिला अस्पताल

नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। आज ग्राम आलबरस स्थित ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित विभिन्न विकास…