• December 8, 2024

मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के चुनावी बैठक में निगम चुनाव की तैयारी, वोरा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के चुनावी बैठक में निगम चुनाव की तैयारी, वोरा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग की आवश्यक बैठक राजीव भवन में संपन्न हुई। यह बैठक आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए रखी गई थी। बैठक में पूर्व विधायक अरुण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल,महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व महापौर आर एन वर्मा,मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद, प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री संदीप वोरा विशेष रूप से उपस्थित थे।
सर्वप्रथम अपने उद्बोधन में अरुण वोरा ने कहा कि निगम का चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है और कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ेंगे इसके लिए कार्यकर्ताओं को मजबूत होना बहुत जरूरी है कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अपनी मजबूती बनाएं और प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस का परचम लहरायें। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की सरकार को बने 1 वर्ष हो गए किन्तु छत्तीसगढ़ में कुछ नहीं किया छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया बिजली बिल की बढ़ोतरी श्याम जनता त्रस्त है बेरोजगारी भत्ता बंद कर दिया गया किसान परेशान है गोबर खरीदी केंद्र बंद कर दिए गए जिस महिला स्वास्थ्य समूह की महिलाएं परेशान है महंगाई चरम सीमा पर है जनता की कमर तोड़ दी इन सब मुद्दों को जनता के पास लेकर जाएं। बैठक को गया पटेल,आर एन वर्मा, धीरज बाकलीवाल,राजेन्द्र साहू, भोला महोबिया,अलख नवरंग ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अलताफ अहमद एवं आभार प्रदर्शन सरिता ताम्रकार ने किया। बैठक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुमित घोष,हेमंत तिवारी, पार्षद नजहत परवीन,शंकर ठाकुर,श्रद्धा सोनी,हेमेश्वरी निषाद,काशीराम रात्रे,पूर्व पार्षद,अशोक मेहरा,शकुन ढीमर,खोरबाहरा निषाद,गणेश सोनी,जगमोहन ढीमर,अनूप पाटिल,प्रीति साहू,मीना मानिकपुरी,रानी देवांगन,समय लाल साहू,अश्वनी निषाद,कपिल निषाद, राकेश सिन्हा,विजय सोलंकी,किशोर डोंगरे,अमोल जैन,जितेंद्र तिवारी बृजमोहन तिवारी,रवि कोसरिया, अंकुर,विनोद साहू,हितेश सेन,थानेश्वर साहू,धनंजय निषाद,रतन निषाद,अकरम शत्रुघ्न चक्रधारी,नरेंद्र सोनकर,अली असगर,भोजराज मालाधारी, उपस्थित थे।


Related News

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम शंकर यादव, मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ से की सराहना

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जब जीवन…
नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल, वोरा और वर्मा पहुंचे जिला अस्पताल

नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। आज ग्राम आलबरस स्थित ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित विभिन्न विकास…