• December 10, 2024

दुर्ग में कांग्रेस ने शुरू किया ‘संविधान रक्षक अभियान’, भाजपा पर लगाए संविधान कमजोर करने के आरोप

दुर्ग में कांग्रेस ने शुरू किया ‘संविधान रक्षक अभियान’, भाजपा पर लगाए संविधान कमजोर करने के आरोप

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी ने आज संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए ‘संविधान रक्षक अभियान’ की शुरुआत की। इस मौके पर राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अरुण वोरा ने संविधान की अहमियत पर जोर देते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला।

श्री वोरा ने कहा, “भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है और यह हमारे देश के शासन और नागरिकों के अधिकारों का आधारभूत दस्तावेज है। संविधान हमारी राष्ट्रीय आत्मा है, और इसका संरक्षण हमारा दायित्व है।” उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी अगले दस दिनों में पांच प्रमुख विषयों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी।

कार्यक्रम में उन्होंने संविधान के मूल तत्वों—लोकतांत्रिक स्वरूप, धर्मनिरपेक्षता, संघीय ढांचे, समानता के सिद्धांत, और स्वतंत्र न्यायपालिका—की चर्चा की। उन्होंने कहा, “ये तत्व हमारे संविधान को विशिष्ट और शक्तिशाली बनाते हैं। लेकिन कुछ ताकतें इसे कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं जैसे सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय, और चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबा रही है। उन्होंने आगे कहा, “संविधान ने देश के हर नागरिक को समानता का अधिकार दिया है। इसे कमजोर करने के किसी भी प्रयास का कांग्रेस डटकर विरोध करेगी।

इस अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान की रक्षा और इसके सिद्धांतों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करेगी। कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह संविधान की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके खिलाफ किसी भी साजिश का मुकाबला करने के लिए तैयार है। इस कार्यक्रम में दुर्ग शहर से कई कांग्रेसी शामिल थे जिनमें थे राजेन्द्र साहू, जिला अध्यक्ष गया पटेल, सभी ब्लॉक अध्यक्षगण सभी पार्षदगण,महिला कांग्रेस की सभी सदस्य, महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर आर.एन वर्मा,परमजीत सिंह भुई,नझर अहमद, संदीप वोरा व सभी युथ कांग्रेसगण एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता।


Related News

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर – गजेन्द्र यादव

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आज…
सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान, वृक्षारोपण और पौधा वितरण का किया गया आयोजन

सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद रजनीकांत सिंह जी के स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर…