• December 10, 2024

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग प्रवास के दौरान अचानक गुमटी पहुंचकर चाय व पकौड़े का उठाया लुफ्त, सरकार की योजनाओं का लिया  फीटबैक

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग प्रवास के दौरान अचानक गुमटी पहुंचकर चाय व पकौड़े का उठाया लुफ्त, सरकार की योजनाओं का लिया  फीटबैक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

संगठनात्मक व प्रशासनिक बैठक लेने दुर्ग प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज भाजपा कार्यालय पहुंचने के पूर्व तहसील कार्यालय के पास स्थित गुमटी पहुंचकर न केवल चाय व समोसा पकौड़ा का आनंद लिया साथ ही प्रदेश में मुख्य मंत्री विष्णु देव साय सरकार के एक साल पूरे होने पर कामकाज का फीडबैक भी लिया इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य पिछड़ा आयोग उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर,शहर विधायक गजेंद्र यादव,साजा विधायक ईश्वर साहू पूर्व सभापति दिनेश देवांगन जिला मंत्री आशीष निमजे प्रदेश भाजयुमो कोषाध्यक्ष नितेश साहू सहित अनेक कार्यकर्ता मैजूद थे।
भाजपा कार्यालय के समीप तहसील कार्यालय के दीवाल किनारे निगम द्वारा गुमटी स्थापित किया गया है जिसमे विश्वकर्मा होटल के नाम से संचालित करने वाले राजू विश्वकर्मा अपने गुमटी में चाय बना रहे थे तभी अचानक बीजेपी कार्यालय को ओर जा रहे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का काफिला रुक गया और अचानक कोई कुछ समझ पाते तभी उप मुख्यमत्री विजय शर्मा अपनी गाड़ी से उतरकर गुमटी में पहुंचे व होटल संचालक से समोसा भजिया मांगने लगे अकस्मात हुए ईस वाक्या से हड़बड़ाए होटल कर्मी द्वारा उप मुख्य मंत्री शर्मा जी को एक प्लेट नाश्ता दिया फिर उन्होंने उपस्थित विधायको व भाजपा नेताओं को भी नाश्ता देने कहा और चाय मांगते हुए सरकार की योजनाओं की भी जानकारी ली जिस पर दुकान संचालक ने स्कारत्मक जवाब देते हुए शासन की योजनाओं की प्रशंसा की तथा उप मुख्यमंत्री द्वारा उनके छोटे से चाय दुकान में पहुंचने पर कृतज्ञता प्रकट करते हुए फोटो भी खिंचवाया।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…