• December 10, 2024

राज्य स्तरीय खो-खो, गोला फेक और मैराथन प्रतियोगिता में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

राज्य स्तरीय खो-खो, गोला फेक और मैराथन प्रतियोगिता में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आलबरस में शाहिद वीर भगत सिंह खेल क्लब एवं ग्रामवासियों द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खो-खो, गोला फेक और मैराथन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर शामिल हुआ । इस आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता ने खेलों के प्रति जागरूकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया। सभी प्रतिभागियों को उनके प्रयासों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस तरह के आयोजनों से स्थानीय युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है और खेलों के प्रति उनकी रुचि और बढ़ती है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष राजा देशमुख जी, उपाध्यक्ष हेमंत देशमुख , जय कुमार , संजय कुमार नेताम , योगेंद्र कोसरे , डुमेंद्र देशमुख , गोपी जी, चोवा राम जी, रुस्तम साहू , नीतू साहू , वर्षा निषाद , उमा , गणेश्वर पारकर , देवीसिंह डालाराम जी, पीलाराम भारत लाल जी, लिकेश्वर देशमुख , बसंत प्रताप यादव , आशा प्यारे एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी व खिलाड़ी उपस्थित रहे।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…