• December 10, 2024

विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्गवासियो को सौगात – 5 स्थान पर डोमशेड की स्वीकृति

विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्गवासियो को सौगात – 5 स्थान पर डोमशेड की स्वीकृति

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। दुर्ग की जनता को फिर एक सौगात मिली है। विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओ के विस्तार के लिए जिला खनिज न्यास मद से 2 करोड़ 27 लाख की स्वीकृति मिली है। अब शहर के 5 स्थान पर डोमशेड लगेगा। जलप्रदाय को बेहतर बनाने दुर्ग निगम के फिल्टर प्लांट में तकनीकी कार्य कार्य मंजूरी मिली है। गजेन्द्र यादव ने सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा की प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही अब छत्तीसगढ़ संवर रहा है, चुनाव में दुर्ग की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया तभी विकास कार्य संभव हो रहा है। स्वीकृत राशि से जनता के सुविधाओ का विस्तार किया जायेगा।
मॉर्निंग विजिट एवं जनसम्पर्क के दौरान शहर की जनता ने मुलभुत समस्याओं को दुरुस्त करने विधायक गजेन्द्र यादव से मांग किये थे जिसे जिला खनिज एवं न्यास मद से 9 स्थानो पर विभिन्न कार्य के 2 करोड़ 27 लाख की स्वीकृति प्रदान किये है। वार्ड के नागरिकों ने सामाजिक धार्मिक आयोजन के लिए डोमशेड निर्माण की मांग किये थे जो अब जल्द पूरी हो जाएगी। दादा दादी नाना नानी पार्क में योगाभ्यास के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचते है उनके लिए सुंदर सा मैट लगेगा। पटेल चौक के पास कलेक्टर ऑफिस व जिला प्रशासन के विभिन्न कार्यालय होने से चौक पर ट्रैफिक दबाव रहता है जिसे नियंत्रित करने उपकरण लगेंगे ताकी वाहनों को आने जाने में परेशानी न हो।
विकास कार्य के लिए मिले स्वीकृति से वार्ड 59 साकेत कॉलोनी में 10 ₹ लाख से डोम शेड निर्माण, वार्ड आदित्य नगर में 10 ₹ लाख से डोम शेड निर्माण, वार्ड 57 रामनगर बघेरा में 10 ₹ लाख से टिन शेड निर्माण, वार्ड 18 मानस वाटिका के पास 10 ₹ लाख से डोम शेड निर्माण, नाना नानी पार्क में योगा अभ्यास के लिए मैट लगाने का कार्य 10₹ लाख, पेयजल आपूर्ति हेतु फिल्टर प्लांट में इनर पैनल व सिविल कार्य 70 ₹ लाख, पटेल चौक में ट्रैफिक सुधार हेतु 98₹ लाख, वार्ड 35 शिवपारा बजरंग नगर में मंच निर्माण हेतु 9 ₹ लाख स्वीकृत हुए है। विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। विष्णुदेव साय के सुशासन में जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता लाभान्वित हो रहे है।


Related News

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम शंकर यादव, मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ से की सराहना

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जब जीवन…
नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल, वोरा और वर्मा पहुंचे जिला अस्पताल

नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। आज ग्राम आलबरस स्थित ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित विभिन्न विकास…