• December 13, 2024

भाजपा के मुकाबले कांग्रेस संगठनात्मक स्तर पर बेहद कमजोर, नगरीय निकाय चुनाव करीब बूथ स्तर का भी नही हो पाया गठन

भाजपा के मुकाबले कांग्रेस संगठनात्मक स्तर पर बेहद कमजोर, नगरीय निकाय चुनाव करीब बूथ स्तर का भी नही हो पाया गठन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर निगम के चुनाव का समय करीब आ गया है। भाजपा संगठन स्तर पर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट़ी हुई है और लगभग मुकाबले के लिए तैयार हो गयी है लेकिन कांग्रेस संगठनात्मक स्तर पर बेहद कमजोर है। ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस हथियार डालकर बैठती नजर आ रही है और लगातार तीसरी पराजय का सामना करने का मन बना चुकी है।
यहां गौरतलब है कि पिछले विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस ने सबक नही लिया और फि र से खड़े होने की कोशिश तक नही की। हार के कारणो तक की समीक्षा नही की गयी और न ही कार्यकर्ताओं की बाते सुनी गई। दो चुनाव के बाद कांग्रेस को मालूम है कि उसे नगरीय निकाय चुनाव का सामना करना है लेकिन इसकी तैयारी का कोई अता पता नही है। कांग्रेस का दुर्ग शहर संगठन बूथस्तर तक की तैयारी नही कर पाया है कांग्रेस के शहर अध्यक्ष गया पटेल इस्तीफा दे चुके हैं। कांग्रेस इसके लिए एक योग्य व ऊर्जावान व्यक्तित्व का चयन नही कर पायी है। प्रदेश कांग्रेस संगठन के दिशा निर्देशो से दुर्ग शहर कांग्रेस को कोई मतलब नही है। कभी कभार राजीव भवन में बैठक लेकर रैली निकालकर व धरना प्रदर्शन करके खानापूर्ति की जा रही है। वर्तमान में कांग्रेस द्वारा किए गये आयोजन में बड़ी मुश्किल से दर्जन भर लोग ही एकत्र हो पा रहे हैं। धरना प्रदर्शन में पंडाल भी अब छोटे साईज का लगना शुरू हो गया है। कई पदाधिकारियों व सैकड़ो सक्षम कार्यकर्ताओं ने दूरी बना ली है। ऐसा प्रतीत होता है कि कतिपय लोग दुर्ग में कांग्रेस की लुटिया डूबोने पर अमादा है। युवक कांग्रेस संगठन की गतिविधि भी शून्य नजर आ रही है। एनएसयूआई की गतिविधि भी नदारत नजर आती है।
कांग्रेस के शासनकाल के समय दुर्ग पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व गृहमंत्री सहित पांच पूर्व मंत्रियों का गृह जिला रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. मोतीलालवोरा की कार्य प्रणाली से दुर्ग की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर कायम हुई है। लेकिन यह दुर्भाग्य का विषय है कि कांग्रेस का गढ रहा दुर्ग मौजूदा स्थिति मेंं ध्वस्त हो गया है। दुर्ग शहर कांग्रेस को सही और कुशल नेतृत्व देने की जरूरत कार्यकर्ताओं द्वारा महसूस की जा रही है लेकिन प्रदेश कांग्रेस संगठन भी मौन साधे बैठा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा सदस्यता अभियान के बाद संगठन स्तर को मजबूत बनाने की दिशा में युद्ध स्तर पर सक्रिय है। कांग्रेस की मौजूदा हालत से कार्यकर्ता बेहद आक्रोशित बताये जा रहे हैं और एक नेता विशेष के प्रति खुली बगावत की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। नगरीय निकाय चुनाव के टिकट वितरण में भी पक्षपात किये जाने की स्थिति में भारी बवाल मचने के आसार नजर आ रहे हैं।


Related News

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर – गजेन्द्र यादव

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आज…
सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान, वृक्षारोपण और पौधा वितरण का किया गया आयोजन

सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद रजनीकांत सिंह जी के स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर…