• December 13, 2024

ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात

ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ शासन के गौरवशाली 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव जी से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।छत्तीसगढ़ शासन के गौरवशाली 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव जी से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।उनके कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों के कारण प्रदेश ने हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। यह एक ऐसा अवसर है, जो समर्पण, परिश्रम और जनकल्याण की भावना को उजागर करता है। हम मुख्यमंत्री के सतत प्रयासों और विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हैं और छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। 13 दिसम्बर को माननीय विष्णु देव सायं की नेतृत्व वाली सरकार का गठन हुआ था आज एक वर्ष ऐतिहासिक पूर्ण उपलब्धि के साथ आज हुआ ।वह जीत वास्तव में आपके विश्वास की ही थी, सपनों और उम्मीदों की थी। उस प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हम आप सभी के आभारी हैं। आगे विधायक ललित चंद्राकर ने कहा विगत एक वर्ष में हमारी सरकार ने आपके विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रदेश में प्रगति के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। हमने ‘मोदी की गारंटी’ के सभी प्रमुख वादे प्राथमिकता से पूरे किये हैं। इससे हर वर्ग का विकास हुआ है, प्रदेश में खुशहाली आई है। हमारी सरकार इसी निरंतरता को बनाए रखते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है।


Related News

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में…
भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के मामले में उच्च न्यायालय तार्किक परिणाम की ओर बढ़ा

भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       लंबे समय से चले आ रहे इस गंभीर प्रकरण में पूर्व…
सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि – विधायक ललित चंद्राकर

सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा और अनुशासन के अद्वितीय प्रतीक, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक…