• May 13, 2024

आरोग्यम पर ही आखिर हेल्थ विभाग की कुदृष्टि क्यों, क्योंकि डायलिसिस में गरीबों का मसीहा है आरोग्यम

आरोग्यम पर ही आखिर हेल्थ विभाग की कुदृष्टि क्यों, क्योंकि डायलिसिस में गरीबों का मसीहा है आरोग्यम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज।

पिछले कुछ दिनों से कुछ बड़े मीडिया हाउस से सेटिंग कर शहर के एक प्रतिष्ठित हॉस्पिटल आरोग्यम कादंबरी नगर को बदनाम करने की साजिश इन दिनों चल रही है। हेल्थ विभाग के कुछ अफसर और मीडिया से जुड़े कुछ लोगों का नेक्सेस इसके पीछे काम कर रहा है। गलत तरीके से शिकायत करवाकर चीजों को तोड़मरोड़कर शासन प्रशासन के सामने पेश किया जा रहा है। ताकि हॉस्पिटल की छवि खराब हो। बता दें कि आरोग्यम हॉस्पिटल इन दिनों गरीबों का मसीहा बना हुआ है। इस हॉस्पिटल में डायलिसिस की ऐसी सुविधा है, जो सरकारी तंत्र के पास नहीं है। जिला अस्पताल में यदि रोज 5 से 10 लोगों की डायलिसिस होती है, तो यहां 50 की सुविधा है। इतना ही नहीं जिला अस्पताल से लेकर एम्स रायपुर से मरीज यहां भेजे जाते हैं। इतना ही नहीं आयुष्मान से यहां हर मरीज का बड़ी आसानी से इलाज हो जाता है। इसकी वजह से यह हॉस्पिटल पिछले तीन से चार सालों में ही दुर्ग और आसपास के जिलों का सबसे बेहतर हॉस्पिटल बनकर उभरा है। ये बात कुछ हेल्थ माफियाओं की किरकिरी बनी हुई है। ये हेल्थ माफिया अपनी दुकानदारी खराब होने से घबरा गए हैं। उनके द्वारा कुछ बड़े मीडिया में सेटिंग कर अनावश्यक बदनाम करने के साजिश रची जा रही है। आयुष्मान योजना को ब्लॉक कराया जा रहा है। इसका सीधा नुकसान आम जनता को हो रहा है। डायलिसिया प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। इधर प्रबंधन ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वे शासन के निर्देश पर आयुष्मान योजना को बंद करने बाध्य होंगे।

कुछ लोगों के द्वारा की जा रही पैसों की डिमांड

इन हेल्थ माफियाओं के बीच कुछ दलाल भी सक्रिय हो गए हैं। वे इस पूरे मामले में सेटिंग के लिए पैसों की डिमांड कर रहे हैं। मीडिया और हेल्थ विभाग दोनों को सेट करने की बात कह रहे हैं। बहरहाल जनता को इससे कोई लेनादेना नहीं है, लेकिन हॉस्पिटल में सुविधा छीनने से परेशानी जनता को हो रही है।

 


 


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…