• December 15, 2024

महिला कांग्रेस का आक्रोश: भाजपा सरकार की 1 वर्ष की असफलताओं पर जोरदार प्रदर्शन, वोरा भी पहुंचे

महिला कांग्रेस का आक्रोश: भाजपा सरकार की 1 वर्ष की असफलताओं पर जोरदार प्रदर्शन, वोरा भी पहुंचे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग: हाल ही में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग, जिला कांग्रेस ग्रामीण एवं भिलाई ने शहर के संयुक्त तत्वावधान में शुकवार को हिंदी भवन,दुर्ग के सामने विरोध प्रदर्शन किया था।

इसे और मजबूती देते हुए आज, शनिवार को महिला कांग्रेस, दुर्ग ने भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर विरोध स्वरूप मौन प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। गांधी पुतले के सामने आयोजित इस प्रभावशाली प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुईं, जिन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर किया।

अरुण वोरा भी हुए प्रदर्शन में शामिल
महिला कांग्रेस के इस प्रदर्शन को और मजबूती देते हुए प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा भी वहां पहुंचे। उन्होंने महिला कांग्रेस की आवाज़ को समर्थन देते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। वोरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक साल के कार्यकाल में प्रदेश को अराजकता, अत्याचार और वादा खिलाफी के सिवा कुछ नहीं दिया।

तख्तियों पर लिखे थे भाजपा की असफलताओं के आरोप
महिलाओं द्वारा हाथों में लिए तख्तियों पर भाजपा सरकार की विफलताओं के कई बिंदु लिखे थे, जैसे: कानून व्यवस्था में गिरावट, किसानों से धान खरीदी में वादाखिलाफी, हसदेव के जंगलों की कटाई,बढ़ते अपराध और अराजकता, उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की राजनीति शामिल हैं।

राहगीरों पर पड़ा प्रदर्शन का गहरा प्रभाव
प्रदर्शन के दौरान सड़क से गुजरने वाले लोग भी रुककर इसे देख रहे थे। यह विरोध प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली साबित हुआ, जिसने आम जनता का ध्यान आकर्षित किया और भाजपा सरकार की नाकामियों पर चर्चा को हवा दी। महिला कांग्रेस का यह प्रदर्शन यह संदेश देने में सफल रहा कि भाजपा सरकार ने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के बजाय केवल अपने हित साधे हैं। कांग्रेस की महिलाएं  अग्रणी रहीं। इस विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, शकुन ढीमर (पूर्व पार्षद), डॉ. अश्वनी जांगड़े (मीडिया प्रभारी), भूमिका देशमुख (पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष), सुनीता देवांगन (पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष), खुशबू साहू (दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष), कुन्ती बर्वे (सचिव), धनवंती (सचिव), अंजनी साहू, खिलेश्वरी देवांगन (मध्य ब्लॉक अध्यक्ष), मीरा वर्मा, सत्यवती वर्मा (पर्यावरण प्रभारी), देवकी रघुवंशी, मंजू वर्मा, शोभा विश्वकर्मा और राधिका साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…