• December 15, 2024

राजेन्द्र पार्क चौक का बदल जाएगा नक्शा, आम लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

राजेन्द्र पार्क चौक का बदल जाएगा नक्शा, आम लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के चर्चित स्थान राजेन्द्र पार्क चौक का कायाकल्प किया जाएगा। जिला प्रशासन व निगम प्रशासन ने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है। इसमें करीब 84 लाख की लागत आएगी। इससे ट्रैफिक जाम से जूझ रहे आम लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। राजेन्द्र पार्क में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है। इसी के मद्देनजर शहर के राजेन्द्र पार्क चौक की री-मॉडलिंग कराई जाएगी। इससे दुर्गवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इसमें राजेन्द्र पार्क चौक की रोटरी और आइलैंड को री-डिजाइन करने के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में अवरोध बने बिजली के खम्भे, डिवाइडर और ट्रैफिक सिग्नल को शिफ्ट किया जाएगा। कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा कार्य स्थल का निरीक्षण कर जल्द कार्य शुरू करने के लिए मौजूद अधिकारियो को निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता हरिशंकर साहू,उपअभियंता राजेन्द्र ढाबाले,यातायात अधिकारी आदि मौजूद रहें।


Related News

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में पूर्व विधायक अरुण वोरा के दौरे के दौरान सोमवार को…
नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । दुर्ग-भिलाई में बढ़ते अपराध और नशे के मामलों को लेकर दुर्ग…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में जनजागरण अभियान बना मिसाल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन एवं समग्र विकास को नई…