• December 16, 2024

नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत के वार्डों के आरक्षण 19 दिसंबर को, जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय दुर्ग के सभाकक्ष में अपराह्न 4 बजे

नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत के वार्डों के आरक्षण 19 दिसंबर को, जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय दुर्ग के सभाकक्ष में अपराह्न 4 बजे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024 हेतु छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956/नगर पालिका अधिनियम 1961 के प्रावधानानुसार नगर पालिक निगम/नगर पालिका परिषद्/नगर पंचायत के वार्डों के आरक्षण 19 दिसंबर 2024 दिन गुरूवार को दोपहर 04 बजे जिला कार्यालय दुर्ग के सभाकक्ष में होना है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने परिपत्र जारी कर आयुक्त नगर पालिका निगम दुर्ग, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद कुम्हारी/अहिवारा/अमलेश्वर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत उतई/धमधा/पाटन को सूचना की एक-एक प्रति नगर पालिक निगम/नगर पालिका परिषद्/नगर पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर एक-एक प्रति प्रत्येक वार्डों के सहित दृश्य स्थान पर चस्पा कर प्रकाशित करने एवं प्रकाशन का प्रमाण-पत्र कार्यालय कलेक्टर को विशेष वाहक के माध्यम से भिजवाना सुनिश्चित करने कहा है। आरक्षण हेतु निर्धारित तिथि एवं समय के 01 घण्टे पूर्व अपने स्टॉफ के साथ अभिलेख सहित पूर्ण तैयारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने कहा गया है । 17 की जगह 19 दिसंबर को होगा साक्षात्कार। जिला पंचायत दुर्ग के सभागार में सारी प्रक्रिया की जाएगी। छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिला एवं जनपद पंचायतों में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग दुबे से मिली जानकारी के अनुसार योजनान्तर्गत उपरोक्त संविदा पदों की पूर्ति हेतु उदय प्रसाद उदय शासकीय पालिटेक्निक कॉलेज दुर्ग में पदवार कौशल परीक्षा के बाद 17 दिसंबर 2024 को सभागार जिला पंचायत दुर्ग में साक्षात्कार आयोजित किया गया था तथा साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों की संख्या 1:15 निर्धारित थी। जिसे प्रशासनिक कारण एवं चयन समिति के निर्णय के आधार पर संशोधित करते हुए 19 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे आयोजित किया गया है। निर्धारित तिथि व समय संबंधित जानकारी के लिए जिला पंचायत के सूचना पटल का एवं जिले की वेबसाइट https://durg.cg.gov.in तथा zpdurg.com पर अवलोकन कर सकते है।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…