• December 16, 2024

जन औषधि केंद्र का शुभारंभ, रक्तदान शिविर का भी आयोजन, ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर हुए शामिल

जन औषधि केंद्र का शुभारंभ, रक्तदान शिविर का भी आयोजन, ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निकुम में आयोजित विकास खंड स्तरीय रक्तदान कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ। इस पुनीत कार्य में भाग लेने वाले रक्तदाताओं को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान स्वयं स्वास्थ्य जांच करवाई और उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में प्रेरित किया। रक्तदान जैसे सेवा कार्य न केवल जरूरतमंदों की मदद करते हैं बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। साथ ही, अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया, जिससे आमजन को सस्ती और गुणवत्ता युक्त दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। यह केंद्र स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आज हम यहाँ रक्त दान के महत्व को समझने और रक्त दाताओं को उत्साहित करने के लिए एकत्रित हुए हैं। रक्त दान एक ऐसा कार्य है जो न केवल रक्त की कमी को पूरा करता है, बल्कि यह जीवन को बचाने में भी मदद करता है। हमें रक्त दान के महत्व को समझना चाहिए और अन्य लोगों को भी रक्त दान के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच मुक्ति सुधाकर, जीवनदीप सदस्य माधव देशमुख रोशन देशमुख जी, विधायक प्रतिनिधि भैया लाल साहू, जीवनदीप सदस्य पंचराम , महामंत्री सोनू राजपूत, भोथली सरपंच सुरेश साहू, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एन . एल बंजारे, डॉक्टर संजीव शुक्ला, डा अमरेश श्रीवास्तव, डॉ तृप्ति तिवारी अंजूदेव, हरिकिशन , राजेंद्र निर्मलकर , एकलव्य साहू , नोहर लाल देवांगन, गुरुसेवक चक्रधारी, रवि सिरमोर, रोशन सिंह एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी व हॉस्पिटल कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…