• December 17, 2024

नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बैठकों का दौर चालू, वोरा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- कांग्रेस जीतेगी दुर्ग निगम चुनाव

नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बैठकों का दौर चालू, वोरा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- कांग्रेस जीतेगी दुर्ग निगम चुनाव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं , प्रमुख पार्टियों रणनीति को लेकर लगातार बैठक के कर रही है, इसी दिशा में कांग्रेस पार्टी ने भी आज राजीव भवन दुर्ग में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियो की बैठक ली . जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं में हुंकार भर और आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर रणनीति एवं चुनावी मंथन की. इस मीटिंग में दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर आर एन वर्मा, सभापति राजेश यादव सहित समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, विंग के अध्यक्ष उपस्थित थे।

मीटिंग शुरुआत होने के बाद कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं को कुछ सुझाव दिए. कुछ कार्यकर्ताओं का कहना था कि पार्टी को इस बार अंतर गुटबाजी से बचना होगा, जिसे भी प्रत्याशी बनाया जाए उसका कांग्रेस पार्टी के लोगों को पूर्ण समर्थन देना होगा जिससे हम चुनाव जीत सके. कुछ कार्यकर्ताओं का कहना था कि टिकट वितरण में आम कार्यकर्ताओं की भी राय मशवरा ली जाए. लगभग सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुझाव दिए एवं उनके सुझाव को नोट किया गया, उसे पर अमल करने की बात कही गई । वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज भी दुर्ग शहर में बहुत मजबूत है. भले ही पिछले दो चुनाव में हमारा परिणाम संतोषजनक न रहा हो फिर भी दुर्ग की जनता अभी भी कांग्रेस पार्टी को नगर निगम के चुनाव में जीतना चाहती है. कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से नगरी निकाय चुनाव को लड़ेगी और जीतेगी. वोरा ने आगे कहा कि कार्यकर्ता ही हमारे असली ताकत है यह चुनाव बड़ा ही महत्वपूर्ण है और मुझे पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी इसमें अच्छा प्रदर्शन करेगी, हमारे ज्यादा से ज्यादा पार्षद चुन के आएंगे एवं उन्हें पूरा विश्वास है कि हमारी पार्टी का ही महापौर दुर्ग निगम में चुनाव जीतकर आएगा। टिकट वितरण पर वोरा ने कहा कि टिकट वितरण करते समय हाई कमान यह बात को पूरी तरीके से ध्यान में रखेगा कि किसी भी तरह की नाराजगी ना रहे , सभी वर्गों का सभी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा जाएगा एवं जीतने वाले कैंडिडेट को ही टिकट दिया जाएगा और जिन भी प्रत्याशियों को टिकट मिलता है तो पूरी कांग्रेस पार्टी उसे जीतने का प्रयास करेगी ।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…