• December 18, 2024

पेंशनर दिवस पर 60 सदस्यों का दल भारत भ्रमण पर रवाना, महापौर बाकलीवाल ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

पेंशनर दिवस पर 60 सदस्यों का दल भारत भ्रमण पर रवाना, महापौर बाकलीवाल ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग: पेंशनर दिवस के अवसर पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, जिला दुर्ग के 60 सदस्यीय दल ने अध्यक्ष बीके वर्मा के नेतृत्व में दस दिवसीय भारत भ्रमण यात्रा का शुभारंभ किया। इस दल को महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने एमआईसी प्रभारी एवं पार्षद श्री भोला महोबिया की उपस्थिति में हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह यात्रा कलकत्ता, असम और मेघालय जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों की यात्रा पर निकली है। इस दल में बी. एल. गजपाल, जी. एन. वर्मा, एन. आर. साहू, पी. आर. साहू सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल हैं।

महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने यात्रा के दौरान सभी सदस्यों की सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से वरिष्ठ नागरिकों को नई ऊर्जा और उत्साह मिलता है। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय पहल बताया।

इस अवसर पर एमआईसी प्रभारी एवं पार्षद श्री भोला महोबिया ने भी यात्रा दल को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि इस प्रकार की यात्राएँ वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों को समृद्ध करने और उनके बीच भाईचारे को मजबूत करने में मददगार होती हैं।

यात्रा के संयोजक बी. के. वर्मा ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य पेंशनर्स को एक साथ मिलकर देश के ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों की सुंदरता का अनुभव करना और उनके बीच सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देना है।

यह दल विभिन्न स्थलों का दौरा करते हुए 10 दिनों बाद दुर्ग लौटेगा। इस अवसर पर अन्य गणमान्य नागरिक और परिवारजन भी उपस्थित रहे।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…