• December 19, 2024

साई महोत्सव पर आयोजित प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण आज

साई महोत्सव पर आयोजित प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण आज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । कसारीडीह सिविल लाईन स्थित प्रसिद्ध श्री साई बाबा मंदिर के 48वें वार्षिक साई महोत्सव पर आयोजित रंगोली, ड्रॉइंग, मेहन्दी व पूजा की थाल सजाओ प्रतियोगिता का 19 दिसंबर को रात्रि 7.30 बजे परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस दौरान सभी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथि के हाथों पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह में सुरधारा म्यूजिकल फाउंडेशन के तीन दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चे गीत-संगीत की प्रस्तुति देंगे।
इन तीनों दिव्यांग बच्चों का उत्तराखंड के रुड़की में आयोजित इंडिया बिगेस्ट टीवी रियालिटी शो हुनर का मंच के मेगा ऑडिशन में फाइनल राउंड के लिए चयन किया गया है। मंदिर समिति द्वारा फानलिस्ट तीनों दिव्यांग बच्चों का सम्मान किया जाएगा। 48वें वार्षिक श्री साई महोत्सव पर आयोजित रंगोली, ड्रॉइंग, मेहन्दी व पूजा की थाल सजाओ प्रतियोगिता में करीब 150 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया था। उनकी कलाकृति को लोगों की काफी सराहना मिली थी। उक्ताशय की जानकारी देते हुए सार्वजनिक श्री साई महोत्सव समिति के सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल ने प्रतिभागियों एवं श्रद्धालुओं से पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने की अपील की है।


Related News

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में पूर्व विधायक अरुण वोरा के दौरे के दौरान सोमवार को…
नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । दुर्ग-भिलाई में बढ़ते अपराध और नशे के मामलों को लेकर दुर्ग…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में जनजागरण अभियान बना मिसाल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन एवं समग्र विकास को नई…