• December 19, 2024

विधायक और महापौर ने किया भूमिपूजन, बोरसी क्षेत्र में 4 स्थानों में 90 लाख से बनेगी नाली एवं सड़क का सीमेंटीकरण भी होगा

विधायक और महापौर ने किया भूमिपूजन, बोरसी क्षेत्र में 4 स्थानों में 90 लाख से बनेगी नाली एवं सड़क का सीमेंटीकरण भी होगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत बोरसी के सुंदर नगर में 90 लाख की राशि से मुक्तिधाम रोड एवं आँगनबाड़ी के पास और आजाद चौक एवं बोरसी चौक में भूमिपूजन हुआ जिसमे 4 स्थानों पर सीसी रोड और वार्ड में नाली निर्माण कार्य होंगे। जिसका बुधवार को विधायक गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा भूमिपूजन किया।इस अवसर पर पार्षद प्रेमलता साहू,पार्षद ज्ञानदास बंजारे,एमआईसी संजय कोहले,पार्षद विजेंद्र भारद्वाज,प्रकाश जोशी,जिला भाजपा उपाध्यक्ष विनायक नातू, पोषण साहू,अशोक राठी, लक्ष्मीकांत दुबे, गुलशन साहू, उमेश यादव, राहुल पंडित, युवा मोर्चा से जीतेन्द्र साहू, प्रशांत अग्रवाल, अनिकेत यादव, शिवकुमारी द्वेदी, महेंद्र चोपड़ा, सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

विधायक गजेंद्र यादव व महापौर धीरज बाकलीवाल ने आधारशिला रखकर बोरसी वार्डवासियों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी।भूमिपूजन अवसर पर वार्डवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वार्ड में विकास कार्यों को लेकर हमेशा जनभावनाओं का सम्मान किया गया है। निगम क्षेत्र में इसलिए वार्डो मे विकास कार्य नजर आ रहा है।वार्डवासियों द्वारा बोरसी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड व नाली निर्माण की मांग की गई थी। वार्डवासियों की यह मांग भी पूर्ण कर दी गई है। उक्त कार्यों का वार्डवासियों को जल्द ही लाभ मिलेगा।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…