• December 19, 2024

दुर्ग-भिलाई शिक्षक संघ सद्भावना, तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का महापौर ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

दुर्ग-भिलाई शिक्षक संघ सद्भावना, तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का महापौर ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। शिक्षक विभाग क्रिकेट सद्भावना खेल प्रतियोगिताएं 18 से 20 दिसंबर तक होंगी।महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा सभापति राजेश यादव ने खिलाड़ी प्रेमियों के बीच शिक्षक विभाग स‌द्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।शिक्षा विभाग सदभावना क्रिकेट प्रतियोगिता दिनांक 18 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2024 तक दुर्ग-भिलाई शिक्षक संघ, दुर्ग के द्वारा जिला स्तरीय विभागिय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है!बुधवार को जेआरडी स्कूल के पीछे मैदान में किया गया।इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि शिक्षक संघ‘सद्भावना क्रिकेट का आयोजन करने के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि खेल कोई सा भी हो, कड़ी मेहनत से ही मुकाम पर पहुंचा जा सकता है। खेल में हार-जीत उतना मायने नहीं रखती, जितना की एक खिलाड़ी को खेल भावना के साथ खेल खेलते हुए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करना मायने रखता है।महापौर ने क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने यह भी कहा कि खेल अकादमी बन जाने से विभिन्न खेलों को प्रोत्साहन मिलेगा। शहर व आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभाएं निखर कर सामने आएंगी।कार्यक्रम के अवसर पर सभापति राजेश यादव,एमआईसी संजय कोहले,पार्षद प्रकाश जोशी के अलावा शिक्षक संघ के पदाधिकारी मौजूद रहें।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…