• March 4, 2023

लेडीज जिम इंस्टीट्यूट संचालित कर लोगों का सेहत बना रही है श्रीमती इंदु अम्बादे

लेडीज जिम इंस्टीट्यूट संचालित कर लोगों का सेहत बना रही है श्रीमती इंदु अम्बादे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*लेडीज जिम इंस्टीट्यूट संचालित कर लोगों का सेहत बना रही है श्रीमती इंदु अम्बादे*

*-50 से 70 महिलाओं एवं बच्चों को दे रही है प्रशिक्षण*

दुर्ग। सेहत बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज, वर्कआउट करना बेहद जरूरी है। इससे लंबी उम्र तक स्वस्थ रह सकते हैं। एक्सरसाइज करने से कई रोगों से बचाव होता है। इसी क्रम में ग्राम कसारीडीह जिला दुर्ग निवासी इंदु अम्बादे ने लेडीज जिम इंस्टीट्यूट खोलकर अपना आत्मनिर्भरता का परिचय दिया है। वर्कआउट के साथ-साथ योगा की भी ट्रेनिंग दे रही है। एक छोटे काम से शुरूआत कर आज वह अपने खुद का लेडीज जिम इंस्टीट्यूट संचालित कर रही है। श्रीमती इंदु पहले निजी संस्था में कार्य कर अपना जीवन यापन करती थी। कोई स्थाई रोजगार प्राप्त करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से संपर्क करने पर उन्हें मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की जानकारी प्राप्त हुई।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से प्रेरित होकर अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से 10 लाख रूपए का लोन लेकर एक लाख 50 हजार रूपए की अनुदान राशि प्राप्त की है। इस राशि से उन्होंने स्वयं का व्यायाम शाला (जिम) प्रारंभ किया, जो कि वर्तमान में सुचारू रूप से संचालित है।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ लेकर सालाना 4 लाख 80 हजार रूपए आय अर्जित कर, माह में लगभग 40 हजार रूपए की आमदनी कर रही है। व्यायाम शाला में लगभग 50 से 70 महिलाएं एवं बच्चे आते हैं, जिनकों प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन्ही प्रशिक्षणार्थियों में से दो महिलाओं को अपने सहयोग के लिए रखा है। बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरूषों के लिए विशेष व्यवस्था करते हुए उनके घर में जिम ट्रेनर द्वारा योगा एवं व्यायाम की ट्रेनिंग दिया जा रहा है। इसके अलावा अपना ऑनलाईन क्लास भी चला रही हैै, जिससे उसके परिवार का जीवन स्तर में पूर्व की अपेक्षा काफी सुधार आया है और बैंक का ऋण भी अदा कर रही है।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…