• May 14, 2024

मोहलाई : गांव में लड़की से मिलने आने से मना किया तो चाकू घोंपकर मौत के घाट उतारा, बलवा और हत्या का केस दर्ज

मोहलाई : गांव में लड़की से मिलने आने से मना किया तो चाकू घोंपकर मौत के घाट उतारा, बलवा और हत्या का केस दर्ज

मोहलाई बना अपराधियों का अड्डा, हर समय रहता है नशेिड़यों का जमावड़ा
ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग कोतवाली थाना अंतर्गत मोहलाई में प्रेम प्रसंग के चलते पंचशील नगर का भूजल उर्फ अर्जुन निषाद अपने दोस्तों के साथ मोहलाई पहुंचा करता था। जहां उसका किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस पर गांव के ही ओम प्रकाश उर्फ निखिल पिता लेखराम पटेल (20 वर्ष) ने आपत्ति की। इसी बात को लेकर भूजल अपने साथियों दीपक उर्फ पकली ठाकुर, लखन ढीमर, भुवन उर्फ बबलू साहू, विकास साहू के साथ मोहलाई पहुंचा। जहां बाजार चौक पर मृतक ओम प्रकाश मिला। दोनों पक्षों में पुन: विवाद हुआ। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर गाली-गलौच करते हुए पूरे गांव में दहशत का माहौल बनाने का प्रयास किया। इसके अलावा ओम प्रकाश पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 12 मई की इस घटना में गंभीर रूप से घायल ओम प्रकाश को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को पंचनामा कार्रवाई की। मृतक के परिजनों तीजूराम निषाद, चश्मदीद गोपी निषाद, खेमचंद निषाद का बयान लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत के हालात हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अक्सर आपराधिक गतिविधियां होते रहती है। पुलिस की नियमित गश्त नहीं होने से अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधि हर समय बनी रहती है। ग्रामीणों ने गांव में पुलिस चौकी खोलने की मांग की है।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…