• December 20, 2024

भाजपा में काम करने वाला ही बनेगा जिलाध्यक्ष, वर्मा हो सकते हैं रिपीट,दौड़ में पाध्ये, बोथरा व विनायक नातू भी शामिल

भाजपा में काम करने वाला ही बनेगा जिलाध्यक्ष, वर्मा हो सकते हैं रिपीट,दौड़ में पाध्ये, बोथरा व विनायक नातू भी शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। जिला भारतीय जनता पार्टी में मंडल अध्यक्षो के नाम लगभग फाइनल हो चुके है केवल घोषणा ही शेष है। इसके बाद जिला भाजपाध्यक्ष का चयन होना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला भाजपा में अध्यक्ष के साथ मंंडल अध्यक्ष बनने का मौका काम करने वाले हो ही मिलेगा। प्रदेश संगठन द्वारा इसे विशेष रूप से महत्व दिया जा रहा है।
जिलाभाजपा अध्यक्ष का चयन 25 दिसंबर के आसपास या महांत तक होना है। सूत्रो के अनुसार वर्तमान जिला भाजपाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा दुबारा रिपीट कि ए जा सकते है। श्री वर्मा के काम को प्रदेश संगठन ने देखा व महसूस किया है। श्री वर्मा ने जिला भाजपाध्यक्ष का पद उस वक्त संभाला जब जिला संगठन बदहाली के दौर से गुजर रहा था। निष्ठावान व जमीनी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में आना बंद कर दिया था। श्री वर्मा ने कड़ी मेहनत से काम करने वालो को फिर से जोड़ा और नई टीम तैयार की परिणाम स्वरूप भाजपा को विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में भारी सफलता मिली। श्री वर्मा ने नगरीय निकाय चुनाव के मद्दे नजर संगठन को बूथ स्तर पर तैयार कर दिया है। कार्यकर्ता दुगने उत्साह के साथ नगरीय निकाय चुनाव के लिये तैयार है।
जिला भाजपाध्यक्ष के लिए कुछ नये नामों पर भी चर्चा की जा रही है। इसमें वर्तमान जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाध्ये का नाम भी शामिल है। श्री पाध्ये पिछले दो दशक से अधिक समय से भाजपा में है। श्री पाध्ये पिछले विधानसभा लोकसभा के चुनाव में दुर्ग विधानसभा के संयोजक रहे है। लोकसभा के चुनाव में दुर्ग विधानसभा का चुनाव संचालन भी किया है।दोनो चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। श्री पाध्ये सदस्यता अभियान में प्राथमिक व सक्रिय सदस्य के प्रभारी रहे है। दुर्ग जिला भाजपा ने सदस्यता अभियान के टारगेट को लक्ष्य से आगे बढ़कर हासिल किया है और पूरे प्रदेश में नंबर वन की स्थिति में पहुंच गयी है। इसमें राजेन्द्र पाध्ये का अहम योगदान रहा है। इसके अतिरिक्त जिला भाजपाध्यक्ष की दौड़ में व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक कांतिलाल बोथरा का नाम भी शामिल है। श्री बोथरा बूथ अध्यक्ष वार्ड अध्यक्ष, शहर भाजपा के कोषाध्यक्ष व जिला युवा मोर्चा का अध्यक्ष रहने के साथ जिला महामंत्री भी रह चुके है। श्री बोथरा व्यापारी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते है और वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे के गुट में जुड़े हुए है। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के साथ भी मित्रता जग जाहिर है। श्री बोथरा सन 1988 से भाजपा में सक्रिय है जिले के पूर्व प्रभारी मंंत्री राजेश मूणत के साथ भी इनकी निकटता बरकरार है जिला भाजपाध्यक्ष की दौड़ में वरिष्ठ भाजपा नेता विनायक नातू का नाम भी चर्चा मेंं है। श्री नातू वर्तमान में जिला भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हैं और पिछले तीन दशक से पार्टी में सक्रिय है। श्री नातू जिला भाजपा संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों का दायित्व निभा चुके है। पिछले विधानसभा के चुनाव मेंं विषम परिस्थिति में श्री नातू ने चुनाव संचालन का कार्यभार संभाला था और कड़ी मेहनत से भाजपा विधायक गजेन्द्र यादव को 48 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दिलाई।
सूत्रो का कहना है कि विधायक गजेन्द्र यादव श्री नातू को आयोग में किसी महत्वपूर्ण पद दिला सकते हैं। इसके लिए विधायक श्री यादव ने प्रयास भी तेज कर दिया है बहरहाल नये जिला भाजपाध्यक्ष का चयन 25 दिसंबर के आसपास या मांहांत तक हर हाल में हो जाने की संभावना है।


Related News

विधायक गजेन्द्र यादव की पहल – दादाबाड़ी से स्टेशन रोड का बंद मार्ग पुनः शुरू होगा

विधायक गजेन्द्र यादव की पहल – दादाबाड़ी से स्टेशन रोड का बंद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। स्टेशन रोड में दादाबाड़ी जाने के लिए लगभग 10 वर्षों से बंद हो…
42 डिग्री की तपिश में कांग्रेस ने भरी न्याय की हुंकार, प्रदेश में बढ़ते अपराधों के खिलाफ किया मुख्यमंत्री निवास का घेराव

42 डिग्री की तपिश में कांग्रेस ने भरी न्याय की हुंकार, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज रायपुर| प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध…
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को मातृशोक, सीएम व अन्य मंत्रियों ने किया शोक व्यक्त

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को मातृशोक, सीएम व अन्य मंत्रियों ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । दुर्ग ग्रामीण विधाायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास…