• December 25, 2024

भिलाई राउंड टेबल द्वारा किंडर जॉय फेस्ट एवं भिलाई पॉप अप का भव्य आयोजन

भिलाई राउंड टेबल द्वारा किंडर जॉय फेस्ट एवं भिलाई पॉप अप का भव्य आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई राउंड टेबल के द्वारा लगातार आठवें साल किंडर जॉय फेस्ट का आयोजन 21 दिसंबर को भिलाई क्लब में किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग भिलाई के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस आयोजन में करीब 2500 लोगो ने शिरकत दी। इसके अलावा इस साल भिलाई राउंड टेबल के द्वारा इस साल भिलाई पॉप अप का भी आयोजन कराया गया।। भिलाई पॉप अप एक लाइफस्टाइल एग्जिबिशन था जो कि 22 दिसंबर को भिलाई क्लब के क्रिस्टल गार्डन में 1500 लोगो के बीच संपन्न हुआ।इस एग्जिबिशन में दुर्ग भिलाई और रायपुर के नामी गिरामी लोगो के स्टाल का लुत्फ भिलाई की जनता ने उठाया एवं जमकर शॉपिंग की और आयोजन के विभिन्न कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। पारख ज्वेलर्स,बिल्टेक बिल्डर्स और सागर होटल ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस कार्यक्रम से मिलने वाले अनुदान से बोरी, दुर्ग स्तिथ प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में पाठशालाओं का निर्माण कार्य कराया जाएगा। गौरतलब है कि भिलाई राउंड टेबल 243 में भिलाई – दुर्ग क्षेत्र के युवा उद्यमी, शिक्षाविद तथा समाजसेवी प्रमुख रूप से जुड़े हुए है। भिलाई राउंड टेबल द्वारा अब तक विभिन्न स्कूलों में 1.5 करोड़ की लागत से 30 क्लासरूम का निर्माण किया जा चुका है। भिलाई राउंड टेबल राउंड टेबल इंडिया का एक अभिन्न हिस्सा है।


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…