• December 27, 2024

वार्ड चुनाव में कांग्रेस व भाजपा को मिलेगी कड़ी चुनौती निर्दलीय के साथ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार देंगे कड़ी टक्कर

वार्ड चुनाव में कांग्रेस व भाजपा को मिलेगी कड़ी चुनौती निर्दलीय के साथ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार देंगे कड़ी टक्कर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । नगर निगम के वार्डो के चुनाव में कांग्रेस व भाजपा दोंनों प्रमुख पार्टियों को निर्दलीय के साथ आम आदमी पार्टी की भी चुनौती मिल सकती है। निर्दलीय व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कई वार्डो में उलटफेर करके नतीजे प्रभावित कर सकतें है। इस परिस्थिति में भाजपा को कम अपितु कांग्रेस को नुकसान ज्यादा दिखाई दे रहा है।
यहां गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान चलाने के बाद संगठन को लगातार मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। शहर के हर वार्ड के बूथों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं की टीम तैयार है। संगठन के पदाधिकारी लगातार बैठक लेकर कार्यकर्ताओ में उत्साह का संचार कर रहे हैं। हर वार्डो के कार्यकर्ताओं की टीम का सेटअप तैयार कर लिया गया है। भाजपा की तैयारियों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वार्ड के चुनाव में भाजपा से कोई भी असंतुष्ट कार्यकर्ता निर्दलीय चुनाव लडऩे का साहस नहीं करेगा। अनुशासन का पालन करने की सख्त हिदायत पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के मुकाबले कांग्रेस की तैयारी बेहद कमजोर है। शहर कांग्रेस का संगठन नेतृत्व विहिन है। कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल इस्तीफा दे चुके है। कांग्रेस सप्ताह में एकाध बार राजीव भवन में बैठक करने और हवा में हाथ पांव चलाकर निगम चुनाव में जीत का दावा कर रही है। कार्यकर्ताओं में निराशा और हताशा की लहर व्याप्त है। बूथ स्तर पर तैयारियों का कोई अतापता नहीं है।
कांग्रेस में निष्ठावान व उर्जावान कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है। वे वार्ड पार्षद का चुनाव लडऩा चाहते है लेकिन पुराने पार्षदों के पैराशूट के माध्यम से मैदान में उतरने की संभावना से चिन्तित है। टिकट वितरण में उपेक्षा से निर्दलीय मैदान में उतर सकते है। शहर के दो दर्जन से अधिक वार्ड में कांग्रेस से असंतुष्ट निर्दलीय चुनाव लड़ सकते है।
इधर आम आदमी पार्टी नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस व भाजपा दोंनों पार्टियों को कड़ी चुनौती देने की तैयारी में जुटी है। संजय सिंह के आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी की सक्रियता खुले रूप से दिखलाई पडऩे लगी है। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी शहर के विभिन्न वार्डो का लगातार दौरा कर रहे है और वार्ड के विकास के लिए अच्छे और सेवा भावी लोगों को आगे लाने के लिए प्ररित कर रहे है। स्थिति यह हो गई है कि कई वार्डों से आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी बनने इच्छुक लोग सामने आ रहे है। आम आदमी पार्टी जमीनी स्तर पर तैयारी में जुटी है। इस परिस्थति में यह माना जा रहा है कि निगम के वार्ड चुनाव मेें भारी उलट फेर की स्थिति बनेगी। इससे भाजपा से ज्यादा कांग्रेस को ज्यादा नुृकसान हो सकता है।


Related News

कोल घोटाले में सूर्यकांत तिवारी की डायरी में विधायक देवेंद्र यादव का नाम, आरोप : पूरे मामले में 540 से 570 करोड़ की काली कमाई की गई, ईओडब्लू ने रायपुर दफ्तर में दो घंटों देवेंद्र से की पूछताछ

कोल घोटाले में सूर्यकांत तिवारी की डायरी में विधायक देवेंद्र यादव का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   प्रदेश के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाले की जांच इंडी के साथ ईओडब्लू भी…
मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में रिसाली के बूथ क्रमांक 103 में हुआ आयोजन

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं…
राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज आंगनवाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन…