• December 27, 2024

भारत के लिए अपूरणीय क्षति: जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

भारत के लिए अपूरणीय क्षति: जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, वे एक महान नेता, एक अनुभवी अर्थशास्त्री और एक सच्चे देशभक्त थे। उनका निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी हमारे बीच में नहीं रहे, वे कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की ऑक्सफ़ोर्ड से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि मिली। अर्थशास्त्र के प्रोफ़ेसर रहे संयुक्त राष्ट्र में काम किया योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे रिज़र्व बैंक के गवर्नर भी रहे देश के वित्त मंत्री रहकर देश को सबसे कठिन परिस्थिति से बाहर निकाला यूपीए सरकार के भारत देश के 10 वर्ष तक प्रधानमंत्री रहे और इसी दौरान देश की अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम दिया। डॉ मनमोहन सिंह जी का भारत के प्रधानमंत्री रहते हुए छत्तीसगढ़ से जुडी अनेको यादें है, वर्ष 2005 रायपूर गाँधी चौक रंगमंदिर में कॉंग्रेस पार्टी के आयोजन मे शामिल हुए, वर्ष 2013 जून रायपूर में बस्तर झिरम घटना शहीदों के परिजनों से मिलकर उनका दुःख बांटा, वर्ष 2013, 19-सितंबर को सीपत एन.टी. पी.सी. में लारा थर्मल पवार का उद्घाटन किया था।

मुकेश चंद्राकर ने उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस दुखद समय में शक्ति और साहस प्रदान करे। डॉ. मनमोहन सिंह जी की विरासत हमेशा हमारे दिलों में रहेगी और उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर हम देश की सेवा का प्रयास करते रहेंगे।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…