• December 28, 2024

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को सिविल लाइन चौक में श्रद्धांजलि दी गई

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को सिविल लाइन चौक में श्रद्धांजलि दी गई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर सिविल लाइन स्पोर्ट्स क्लब दुर्ग एवं साहित्य एवं संस्कृति प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के द्वारा सिविल लाइन चौक में आज मोमबत्ती जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा विशेष रूप से उपस्थित रहकर कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह जी का जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है उनके अर्थ शास्त्री नीति को पूरा विश्व लोहा मानता था देश में उनके द्वारा कराए हुए कार्यों को उनके योगदान को हम भुला नहीं सकते। श्री धीरज बाकलीवाल ने कहा कि मनमोहन सिंह इतने सारे पदों पर रहने के बाद भी बहुत विनम्र थे और सादगी पूर्ण जीवन जिए देश की सेवा की है उनके कार्यों का अनुसरण करें यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दुर्ग के महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद,सिविल लाइन स्पोर्ट्स क्लब दुर्ग के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, सांस्कृतिक एवं साहित्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता कौशल किशोर सिंह, चेन्नई भाटिया, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आलोक ठाकुर,पार्षद दीपक साहू,प्रकाश जोशी, जितेंद्र तिवारी,समाजसेवी सुशील केसरी, राजू साहू, किसान नेता कल्याण सिंह ठाकुर,पूर्व पार्षद प्रकाश गीते, मिंटू शर्मा उपस्थित थे।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…