• December 29, 2024

वसुंधरा म्यूजिक फाउंडेशन के दृष्टिबाधित बच्चों का टीवी रियलिटी शो में चयन, महापौर ने निवास कार्यालय में किया सम्मानित

वसुंधरा म्यूजिक फाउंडेशन के दृष्टिबाधित बच्चों का टीवी रियलिटी शो में चयन, महापौर ने निवास कार्यालय में किया सम्मानित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। वसुंधरा म्यूजिक फाउंडेशन के तीन प्रतिभावान दृष्टिबाधित बच्चों – विवेक कुमार, आयुष गुप्ता और लेमन ने अपने हुनर से इतिहास रच दिया है। इन बच्चों का चयन एक प्रतिष्ठित टीवी रियलिटी शो में हुआ है, जो न केवल फाउंडेशन बल्कि पूरे दुर्ग शहर के लिए गर्व की बात है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपने निवास कार्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया। उन्होंने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा, इन बच्चों ने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। ये बच्चे हमारी प्रेरणा हैं और समाज के लिए एक मिसाल हैं।

महापौर ने फाउंडेशन की संचालिका ज्योति ध्रुव के अथक प्रयासों की सराहना की और फाउंडेशन के काम को एक अनूठी पहल बताया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

सम्मान समारोह में एमआईसी प्रभारी भोला महोबिया, पार्षद प्रकाश जोशी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष फतेह सिंह भाटिया, पार्षद भास्कर कुंडली, शिवकांत तिवारी, और सुमित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने बच्चों की उपलब्धि को सराहा और फाउंडेशन के कार्यों की जमकर प्रशंसा की।

वसुंधरा म्यूजिक फाउंडेशन वर्षों से दिव्यांग बच्चों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने में जुटा है। इन बच्चों की सफलता ने यह दिखाया कि सीमाएं केवल हमारे मन की होती हैं। उनकी यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…