• January 1, 2025

सड़क दुर्घटनाओं से आए दिन लोगों की जा रही जान, पुलिस कप्तान ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने पहल करें: वोरा

सड़क दुर्घटनाओं से आए दिन लोगों की जा रही जान, पुलिस कप्तान ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने पहल करें: वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने शहर में हो रही लगातार सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने पुलिस अधीक्षक एवं यातायात डीएसपी से चर्चा कर आवश्यक कदम उठाने को कहा है। वोरा ने कहा कि शहरी क्षेत्र एवं आस पास के सीमावर्ती क्षेत्रों में जहां लोगों का आवागमन चलता है ब्लैक स्पॉट की अधिकता हो गई है। मार्गों का उन्नयन एवं चौड़ीकरण हो जाने से भारी वाहनों की गति भी अनियंत्रित हो गई है। आए दिन सड़क दुर्घटना में लोगों का काल कलवित होना दुखद है। किसी भी दुर्घटना में इंसान की नहीं बल्कि परिवार की जान जाती है । एक मौत के पीछे कई बेसहारा हो जाते हैं। फोरलेन, हाईवे एवं आंतरिक मार्गों के भी ब्लैक स्पॉट तत्काल चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। नो एंट्री का लगातार उलंघन होने की शिकायत आम जनता द्वारा की जा रही है जिसपर संज्ञान लेने की आवश्यकता है। जेल तिराहा से मिनी माता चौक, महाराजा चौक से धनोरा रोड, बटालियन मार्ग, नेहरू नगर से कोलिहापुरी , एवं अंजोरा तक का मुख्य मार्ग को पूरी तरह से अतिक्रमण रहित एवं सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था के साथ सुनिश्चित करने टीम बनाकर लगातार गश्त करवाना जरूरी है। वोरा ने कहा कि पुलिस कप्तान यातायात व्यवस्था पर संबंधित अधिकारियों से समीक्षात्मक व सकारात्मक चर्चा करें जिससे लोगों को दुर्घटना से राहत मिल सके।


Related News

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग…