• January 1, 2025

नववर्ष के प्रथम दिन विधायक गजेन्द्र यादव ने माँ चण्डिका के दर्शन कर दुर्गवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की

नववर्ष के प्रथम दिन विधायक गजेन्द्र यादव ने माँ चण्डिका के दर्शन कर दुर्गवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नूतन वर्ष के प्रथम दिवस पर शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने जगतजननी माँ चण्डिका के दर्शन कर नगर के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना किये।मातारानी की कृपा दुर्गवासियों पर बनी रहे इसके लिए पूजा अर्चना किये और सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री मान. विष्णुदेव साय जी से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात कर नूतन कैलेंडर वर्ष की शुभकामनायें देकर वर्ष 2024 में दुर्ग शहर के लिए स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों के लिए, माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार भी प्रकट किये।


विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की नववर्ष आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, अपार खुशियां, सफलता और समृद्धि लेकर आए। बीते वर्ष में विष्णुदेव साय सरकार में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा करने का संकल्प लेकर समाज के सभी वर्ग को लाभ पहुंचाने में जनता का विश्वास जीते। नूतन वर्ष 2025 में भी हम प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अंत्योदय की भावना से कार्य करते हुए शासन की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता लाभान्वित हो रहे। जिससे आगामी वर्ष में छत्तीसगढ़ एक समृद्ध और विकसित राज्य बनेगा। नव वर्ष में हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी को संवारने के लिए और अधिक संकल्पित होकर कार्य करेंगे। आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री मान. विष्णुदेव साय से मुलाकात कर दुर्ग की जनता के सुविधाओ में बढ़ोत्तरी करने 2025 में प्रस्तावित मांगो को स्वीकृति देने आग्रह किये।


Related News

अशासकीय कॉलेजों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों की पेंशन बंद करना विष्णु देव साय सरकार का दमनकारी और जनविरोधी फैसला

अशासकीय कॉलेजों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों की पेंशन बंद करना विष्णु देव साय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकार ने प्रेस विज्ञप्ति…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली गलौज लिखने वाले पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस व पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस ने सिटी कोतवाली टी आई को कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली गलौज लिखने…
सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का विरोध

सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पाटन विधायक भूपेश…